1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. लोकसभा चुनाव 2024 के लिए BJP ने कसी कमर, सभी राज्यों के लिए जारी की चुनाव प्रभारियों और सह-प्रभारियों की लिस्ट

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए BJP ने कसी कमर, सभी राज्यों के लिए जारी की चुनाव प्रभारियों और सह-प्रभारियों की लिस्ट

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jan 27, 2024 02:38 pm IST,  Updated : Jan 27, 2024 02:44 pm IST

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बीजेपी ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए चुनाव प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है।

BJP- India TV Hindi
बीजेपी ने जारी की लिस्ट Image Source : PTI

नई दिल्ली: बीजेपी ने आगामी 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए चुनाव प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। बैजयंत पांडा को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। वहीं विनोद तावड़े को बिहार का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।

महेंद्र सिंह को मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी

महेंद्र सिंह को मध्य प्रदेश का लोकसभा चुनाव प्रभारी और सतीश उपाध्याय को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। मंगल पांडे को पश्चिम बंगाल की जिम्मदारी दी गई है। उनके साथ बीजेपी की आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय और आशा लकड़ा को सह प्रभारी के तौर पर नियुक्त किया गया है। 

उत्तराखंड की जिम्मेदारी दु्ष्यंत कुमार गौतम, पंजाब की विजयभाई रूपाणी  और डॉक्टर नरिंदर सिंह, लद्दाख की तरुण चुघ, केरल की प्रकाश जावड़ेकर, झारखंड की लक्ष्मीकांत बाजपेयी, हिमाचल प्रदेश की श्रीकांत शर्मा और हरियाणा की बिपलब कुमार देव को सौंपी गई है। 

ये भी पढ़ें: 

दिल्ली: बिहार के सियासी हंगामे के बीच चिराग पासवान ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, कही ये बात 

मुंबई से लखनऊ जाने वाली फ्लाइट में हंगामा, यात्री बोला- मेरी सीट के नीचे है बम, फिर...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत