Thursday, February 19, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जारी, आ सकती है लोकसभा कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट

बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जारी, आ सकती है लोकसभा कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट

Edited By: Khushbu Rawal @khushburawal2 Published : Feb 29, 2024 07:34 pm IST, Updated : Feb 29, 2024 09:16 pm IST

माना जा रहा है कि इस मीटिंग के बाद लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी हो सकती है। इस लिस्ट में 100 से ज्यादा कैंडिडेट्स के नाम हो सकते हैं।

BJP Central Election Committee meeting- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व की बैठक

बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक पार्टी कार्यालय दिल्ली में हो रही है। बैठक की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा कर रहे हैं। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत शीर्ष नेता शामिल हुए।

125 उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा संभव

माना जा रहा है कि इस मीटिंग के बाद लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी हो सकती है। इस लिस्ट में 100 से ज्यादा कैंडिडेट्स के नाम हो सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा कई और हाई प्रोफाइल सीटों के उम्मीदवारों का नाम इस पहली लिस्ट में हो सकता है।

इसके अलावा इस लिस्ट में उन सीटों का नाम होगा, जहां बीजेपी 2019 में हारी थी। बीजेपी की कोशिश है कि वक्त रहते इन सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया जाए जिससे उन्हें प्रचार के लिए ज्यादा समय मिले।

सबसे ज्यादा चौंकाने वाली होगी पहली लिस्ट

चुनाव समिती की बैठक में यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार, तेलंगाना, कर्नाटक, दिल्ली और त्रिपुरा जैसे करीब 15 राज्यों की ज्यादातर लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की चर्चा होगी। पता ये चला है कि बीजेपी के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट सबसे ज्यादा चौंकाने वाली होगी। हालांकि इसमें खुद वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गांधीनगर से अमित शाह, लखनऊ से राजनाथ सिंह, अमेठी से स्मृति ईरानी जैसे कुछ स्वाभाविक नाम भी हो सकते हैं। लेकिन इसी लिस्ट से ये पता लग जाएगा कि जिन मंत्रियों को राज्यसभा का टिकट नहीं मिला वो लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे या नहीं। अगर लड़ेंगे तो कहां से, किस सीट से मैदान में उतरेंगे। इसके अलावा आज ये भी तय हो जाएगा कौन कौन से बड़े नेताओं का पत्ता कटने वाला है।

BJP कोर ग्रुप की बैठक में प्रत्याशियों के नाम पर हुआ था मंथन

दिल्ली में बुधवार (28 फरवरी) की शाम बीजेपी हेडक्वार्टर में पार्टी के कोर ग्रुप की मीटिंग हुई। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रत्याशियों की नाम पर चर्चा की गई। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी की पहली लिस्ट में PM मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के नाम शामिल हो सकते हैं। साल 2019 लोकसभा चुनाव के लिए BJP की पहली लिस्ट में भी पीएम मोदी और अमित शाह का नाम शामिल था।

यह भी पढ़ें-

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement