1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Lok Sabha Election 2024: राहुल गांधी की 'डिबेट चैलेंज' के लिए BJP तैयार, तेजस्वी सूर्या ने लिखा लेटर; जानें कौन करेगा बहस

Lok Sabha Election 2024: राहुल गांधी की 'डिबेट चैलेंज' के लिए BJP तैयार, तेजस्वी सूर्या ने लिखा लेटर; जानें कौन करेगा बहस

 Edited By: Amar Deep
 Published : May 13, 2024 05:49 pm IST,  Updated : May 13, 2024 05:49 pm IST

लोकसभा चुनाव के बीच राहुल गांधी की ओर से बीजेपी को खुली बहस के लिए दिया गया चैलेंज अब भाजपा ने स्वीकार कर लिया है। भाजपा नेता तेजस्वी सूर्या ने एक पत्र लिखकर डिबेट के लिए सहमति जताई है।

राहुल गांधी की 'डिबेट चैलेंज' के लिए BJP तैयार।- India TV Hindi
राहुल गांधी की 'डिबेट चैलेंज' के लिए BJP तैयार। Image Source : ANI/FILE

नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों के बीच सभी दल चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इसी बीच कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने कुछ दिन पहले भाजपा को खुली बहस के लिए चुनौती दी थी। राहुल गांधी की इस चुनौती को अब बीजेपी ने स्वीकार कर लिया है। भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने एक पत्र लिकर राहुल गांधी की चुनौती को स्वीकर करने की जानकारी दी है। इसके साथ ही तेजस्वी सूर्या ने खुली बहस के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिनव प्रकाश को नामित किया है। बता दें कि अभिनव प्रकाश पासी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। 

उम्मीद है अमेठी की तरह भागेंगे नहीं

वहीं भाजपा सांसद और भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ बहस करने के लिए अभिनव प्रकाश को नामित करने पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है। भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिनव प्रकाश ने कहा है कि "मैं तेजस्वी सूर्या को राहुल के साथ बहस करने के लिए नियुक्त करने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं इस बहस का इंतजार कर रहा हूं। मैं उत्तर प्रदेश से हूं। राहुल गांधी और उनके परिवार ने इतने लंबे समय तक राज्य का प्रतिनिधित्व किया है। मुझे उम्मीद है कि वह बहस से उस तरह नहीं भागेंगे जैसे वह अमेठी से भागे थे।"

राहुल गांधी ने लेटर लिखकर दिया था चैलेंज

बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राहुल गांधी ने खुली बहस का चैलेंज दिया था। उन्होंने एक पत्र भी लिखा था। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश मदन बी लोकुर, हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एपी शाह और वरिष्ठ पत्रकार एन राम ने खुली बहस का सुझाव दिया था। तीनों ने पत्र लिखकर पीएम मोदी और राहुल गांधी को 2024 के चुनावों के प्रमुख मुद्दों पर सार्वजनिक बहस के लिए अनुरोध किया था।

यह भी पढ़ें- 

गुंडागर्दी! वोट डालने गए वोटर को विधायक ने जड़ा थप्पड़, समर्थकों ने भी की पिटाई; देखें Video

Video: माधवी लता ने बुर्का हटवाकर चेक की वोटरों की आईडी, केस दर्ज; जानें क्या बोलीं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत