1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Lok Sabha Election 2024: विपक्ष की रैली में 'केजरीवाल' और 'हेमंत सोरेन' के लिए छोड़ी गई खाली कुर्सियां, सामने आया Video; AAP ने दी प्रतिक्रिया

Lok Sabha Election 2024: विपक्ष की रैली में 'केजरीवाल' और 'हेमंत सोरेन' के लिए छोड़ी गई खाली कुर्सियां, सामने आया Video; AAP ने दी प्रतिक्रिया

 Edited By: Amar Deep
 Published : Apr 21, 2024 09:46 pm IST,  Updated : Apr 22, 2024 06:20 am IST

रांची में रविवार को विपक्षी दलों की रैली में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के लिए कुर्सियां खाली रखी गई थीं। आम आदमी पार्टी ने इस प्रतिक्रिया देते हुए इसे सम्मान बताया है।

केजरीवाल और सोरेन के लिए छोड़ी गई कुर्सियां।- India TV Hindi
केजरीवाल और सोरेन के लिए छोड़ी गई कुर्सियां। Image Source : AAMAADMIPARTY

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में आज रविवार को विपक्षी दलों के द्वारा एक संयुक्त रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में विपक्ष के तमाम बड़े नेता शामिल हुए। वहीं रांची की इस ‘इंडिया’ गठबंधन वाली रैली के दौरान मंच पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए दो कुर्सियां खाली रखी गईं। बता दें कि केजरीवाल और सोरेन अलग-अलग मामलों में जेल में बंद हैं। ‘उलगुलान न्याय महारैली’ का आयोजन मुख्य रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने किया। इसमें बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता सोरेन का ‘मास्क’ लगाए नजर आए। 

दोनों नेता जेल में हैं बंद

दरअसल हेमंत सोरेन को कथित भूमि धोखाधड़ी से जुड़े धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 31 जनवरी की रात को गिरफ्तार किया था। वहीं ईडी ने 21 मार्च को केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया था। मंच पर झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन और आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख केजरीवाल के लिए कुर्सियां खाली रखी गई थीं। रैली के दौरान हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन और अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी मंच पर बैठी थीं। वहीं रैली में उपस्थित लोगों ने ‘‘जेल के ताले टूटेंगे, हेमंत सोरेन छूटेंगे’’ जैसे नारे लगाये। वहीं आम आदमी पार्टी के एक्स अकाउंट से एक पोस्ट करके लिखा गया कि 'I.N.D.I.A. परिवार ने अपने वरिष्ठ नेताओं के प्रति दिखाया सम्मान। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के लिए मंच पर आरक्षित रखी कुर्सियां।'

मंच पर मौजूद रहे ये नेता

झारखंड की राजधानी रांची का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास होने के बावजूद भीषण गर्मी का सामना करते हुए कार्यकर्ता उलगुलान न्याय महारैली के लिए एकत्र हुए। इस रैली में कल्पना सोरेन और सुनीता केजरीवाल के अलावा, झामुमो के सुप्रीमो शिबू सोरेन, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव और अन्य नेता रैली में शामिल हुए। रांची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित रैली में कुल 28 राजनीतिक दलों ने हिस्सा लिया। (इनपुट- भाषा)

यह भी पढ़ें-

Lok Sabha Election 2024: बसपा का झंडा लगी कार पर BJP कार्यकर्ताओं ने किया कब्जा, BSP नेता से किया दुर्व्यवहार; Video वायरल

Exclusive: कैसे हालात बदलेगा हाथ? प्रियंका गांधी ने मोदी की गारंटी से लेकर कांग्रेस की रणनीति तक जानें क्या कहा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत