1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस की चौथी लिस्ट जारी, राजगढ़ से दिग्विजय सिंह, वाराणसी से अजय राय को टिकट

लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस की चौथी लिस्ट जारी, राजगढ़ से दिग्विजय सिंह, वाराणसी से अजय राय को टिकट

 Reported By: Vijai Laxmi, Edited By: Kajal Kumari
 Published : Mar 23, 2024 11:22 pm IST,  Updated : Mar 23, 2024 11:44 pm IST

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए चौथी लिस्ट जारी कर दी है। दिग्विजय सिंह राजगढ़ से तो वहीं वाराणसी से अजय राय को टिकट दिया गया है। जानिए किसे कहां से मिला टिकट?

congress 4th list- India TV Hindi
कांग्रेस की चौथी लिस्ट जारी Image Source : FILE PHOTO

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार को अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। चौथी सूची में असम, अंडमान, छत्तीसगढ़, एमपी, महाराष्ट्र, मणिपुर, मिजोरम, राजस्थान, तमिलनाडु, यूपी, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के 46 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को राजगढ़ से उम्मीदवार बनाया गया है तो वहीं बस्तर से कवासी लकमा को टिकट दिया गया है। सहारनपुर से इमरान मसूद को टिकट दिया गया है तो वहीं वाराणसी सीट से अजय राय को चुनाव मैदान में उतारा गया है।

देखें पूरी सूची

congress list
Image Source : INDIATVकांग्रेस की चौथी लिस्ट जारी

शिवगंगा: कारी चिदम्बरम

देवरिया:अखिलेश प्रसाद सिंह
एस जोथिमनी: करूर
मणिकम टैगोर: विरुधुनगर
बाराबंकी: तनुज पुनिया
गडचिरोली चिमुर:डॉ. नामदेव किरसान 
सागर: गुड्डू राजा बुंदेला 
रीवा: श्रीमती नीलम मिश्रा 
शहडोल: फुन्देलाल सिंह मार्को 
जबलपुर: दिनेश यादव 
बालाघाट: सम्राट सारस्वत 
होशंगाबाद: संजय शर्मा 
भोपाल: अरुण श्रीवास्तव 
राजगढ़: दिग्विजय सिंह 
उज्जैन: महेश परमार 
मंदसौर: दिलीप सिंह गुर्जर 
रतलाम: कांतिलाल भूरिया 
इंदौर: अक्षय बम
रामटेक:रश्मि बारवे
नागपुर: विकास ठाकरे
भंडारा-गोंदिया: प्रशांत पडोले
गढ़चिरौली-चिमुर: नामदेव किरसान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत