1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Exclusive: अबकी बार 400 पार क्यों? केंद्रीय मंत्री और लोकसभा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया

Exclusive: अबकी बार 400 पार क्यों? केंद्रीय मंत्री और लोकसभा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया

 Reported By: Anurag Amitabh, Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Apr 16, 2024 10:51 pm IST,  Updated : Apr 16, 2024 11:40 pm IST

सिंधिया ने इंडिया टीवी से खास बातचीत के दौरान मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने इंडिया गठबंधन को ठगबंधन कहा। सिंधिया ने ये भी कहा कि इन लोगों को केवल कुर्सी दिखती है।

Jyotiraditya Scindia- India TV Hindi
ज्योतिरादित्य सिंधिया Image Source : INDIA TV

भोपाल: केंद्रीय मंत्री और लोकसभा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इंडिया टीवी से खास बातचीत की है। उन्होंने कहा, 'मैं मानता हूं कि पिछले 10 सालों में पीएम मोदी ने भारत का कायाकल्प किया है। उन्होंने भारत का मान सम्मान और उसकी पहचान को विश्व पटल पर उजागर किया है।'

सिंधिया ने कहा, 'पिछले 10 सालों में जो योजनाएं क्रियान्वित हुई हैं, ये छोटी बात नहीं है। कोरोना काल में 200 करोड़ वैक्सीन निशुल्क पहुंचना और उसका एक-एक सर्टिफिकेट आपके मोबाइल फोन पर आना भारत की शक्ति के आधार पर ही आज संभव हो पा रहा है। आयुष्मान कार्ड की योजना से 5 लाख तक के स्वास्थ्य सुरक्षा की गारंटी दी जाती है।'

उन्होंने कहा, 'पूरा विश्व पीएम मोदी के नेतृत्व पर विश्वास रखता है क्योंकि वह विश्व के संकटों का समाधान निकालने में आशान्वित हैं। ऐसी स्थिति भारत की पहले कभी नहीं थी। इसलिए प्रधानमंत्री कहते हैं कि 2047 तक भारत का स्वर्णिम काल होगा। भारत को एक विकसित देश बनाना है। आत्मनिर्भर बनाना है। विश्व गुरू के रूप में स्थापित करना है। जनता का विश्वास पीएम मोदी के साथ है। मोदी है तो मुमकिन है। यह मोदी की गारंटी है।'

इंडिया गठबंधन पर साधा निशाना

सिंधिया ने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा, 'ये गठबंधन नहीं बल्कि ठगबंधन है। जनता को ठगने का बंधन है। इनको न जनता का दुख दिखता है और न जनता का दर्द दिखता है। उनको केवल कुर्सी दिखती है। यह कुर्सी के मोह का खेल है। पीएम मोदी की वजह से खलबली मची हुई है। इंडिया गठबंधन के पास कोई सकारात्मक सोच या विचारधारा नहीं है। वह हर चीज पर इसीलिए सवाल उठा रहा है। बाबा साहेब के संविधान पर प्रश्न उठाए जाते हैं।'

जांच एजेंसियों को लेकर क्या कहा?

सिंधिया ने कहा कि ठगबंधन को एजेंसियों पर भरोसा नहीं है क्योंकि उनके कल के जो चिट्ठे हैं, वह एजेंसी निकाल रही है। ठगबंधन को न्यायालय पर विश्वास नहीं क्योंकि ठगबंधन के मेन एक्टर्स को सर्वोच्च न्यायालय काले चिट्ठे के आधार पर जेल भेज रही है। जो लोग संविधान पर प्रश्न कर रहे हैं, सर्वोच्च न्यायालय पर प्रश्न करते हैं, एजेंसी पर प्रश्न करते हैं, वह अपने काले चिट्ठे नहीं देखते हैं। भगवान राम को काल्पनिक बोलते वाले और राम मंदिर का न्यौता ठुकराने वालों पर जनता विश्वास नहीं करेगी।

पीएम मोदी को लेकर सिंधिया ने क्या कहा?

सिंधिया ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा, 'उनमें देश के विकास के प्रति दृढ़ इच्छा शक्ति और सच्ची निष्ठा है। वह देश के प्रति आत्मसमर्पित हैं। वह न केवल देश को आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं बल्कि नई चीजों को अपना रहे हैं। मेरे मंत्रालय में उन्होंने कहा कि ड्रोन आ चुका है। हमको 2030 तक भारत को पूरे विश्व का ड्रोन कैपिटल बनाना है। वह लक्ष्य निर्धारित करते हैं। आपने तीन दिन पहले देखा कि जो नया ट्रेंड विश्व में आता है, उसे वह तुरंत अपनाते हैं। वह नौजवानों से बात करते हैं और उत्सुकता के साथ नई चीजों को अपनाते हैं, नई टेक्नोलॉजी को अपनाते हैं। नई विचारधारा को अपनाते हैं। उनसे बहुत ऊर्जा महसूस होती है।'

गुना के लिए क्या प्लान है?

सिंधिया ने कहा, 'मेरा एक मानचित्र गुना के लिए बनेगा। मैं इसे हमेशा अपनी जनता के साथ बैठकर बनाता हूं। मैं कोई वन मैन शो नहीं हूं, जो अपने आप बैठकर बनाऊं। चुनाव के बाद जनता के साथ बैठकर मानचित्र बनाएंगे और उसका क्रियान्वयन भी हम करेंगे।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत