1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने तो कांग्रेस खत्म हो जाएगी', हिमंता विश्व शर्मा का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

'नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने तो कांग्रेस खत्म हो जाएगी', हिमंता विश्व शर्मा का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

 Published : May 03, 2024 11:52 pm IST,  Updated : May 04, 2024 06:29 am IST

Lok Sabha Elections 2024: असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा ने इंडिया टीवी को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में जहां राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उनकी समझदारी पर सवाल उठाया वहीं उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम बने तो कांग्रेस खत्म हो जाएगी।

हिमंता विश्व शर्मा, मुख्यमंत्री, असम- India TV Hindi
हिमंता विश्व शर्मा, मुख्यमंत्री, असम Image Source : INDIA TV

Lok Sabha Elections 2024: असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा का कहना है कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे तो कांग्रेस खत्म हो जाएगी। उन्होंने इंडिया टीवी को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में यह बात कही। उन्होंने राहुल गांधी पर भी तंज कसा और कहा कि अगर राहुल गांधी पाकिस्तान में चुनाव लड़ते हैं तो वे जरूर जीत जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि कुछ दिनों में कांग्रेस पर गांधी परिवार का कंट्रोल नहीं रहेगा।

खुद को कांग्रेस का मालिक समझते हैं राहुल-हिमंता

हिमंता विश्व शर्मा पीएम मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी जीत के प्रति आश्वस्त नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की कांग्रेस पार्टी 20 या 22 सीटों तक सिमट जाएगी। वे इससे ज्यादा सीटें नहीं ला पाएंगे। हिमंता ने कहा कि राहुल गांधी खुद को कांग्रेस का मालिक समझते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की उम्र 55 साल की हो गई है लेकिन उनके अंदर कोई मेच्योरिटी नहीं है। इस समस्या के बारे में उनकी मां से पूछना चाहिए कि क्या दवाई खिला के रखा है कि ये बड़ा नहीं होते हैं। 

संविधान को कांग्रेस से खतरा, बीजेपी से नहीं-हिमंता

कांग्रेस के इस आरोप कि बीजेपी तीसरी बार चुनाव जीतेगी तो संविधान को बदल देगी, इस सवाल पर हिमंता विश्व शर्मा ने कहा कि संविधान फाड़ने का काम कांग्रेस ने किया। संविधान की प्रस्तावना को किसने छेड़ा?.. कांग्रेस ने.. इमरजेंसी के दौरान भी संविधान पर हमला हुआ। उन्होंने कहा कि संविधान पर अगर खतरा हो सकता है तो वो कांग्रेस पार्टी से ही हो सकता है।

विपक्ष बनाना क्या बीजेपी की जिम्मेदारी है-हिमंता

 वहीं इस सवाल पर कि बीजेपी विपक्ष को खत्म करना चाहती है, हिमंता ने कहा- विपक्ष बनाना क्या बीजेपी की जिम्मेदारी है.. अगर भारत के लोग नहीं चाहते हैं कि हमें विपक्ष नहीं चाहिए.. तो फिर इससे किसे प्रॉब्लम है? भारत की ताकत पर सवाल क्यों उठाते हैं? विपक्ष रहना चाहिए या नहीं यह जनता को तय करना है.. मुझे या आपको नहीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत