आज से तीसरे दिन देश में वोटिंग शुरू हो जाएगी। फर्स्ट राउंड में 102 सीटों पर वोट पड़ेंगे। पोलिंग से पहले आज आखिरी मौका है जब हम आपको देश का मूड बता सकते हैं। चुनाव को लेकर सबसे ज्यादा उत्सुकता बस एक सवाल को लेकर है- मोदी को 400 सीटें आ रही हैं या नहीं आ रही हैं? आज हम इसी सवाल का जवाब तलाशेंगे और आपको बताएंगे कि कहां-कहां मोदी की सीटें बढ़ रही हैं? कहां-कहां NDA की सीटें घट रही हैं? किन-किन राज्यों में मोदी 100% स्ट्राइक रेट के साथ बैटिंग कर रहे हैं और कहां-कहां INDI अलायंस 400 की राह में स्पीड ब्रेकर लगा रहा है? शुरुआत करेंगे उस रीजन से जिसे लेकर सबसे ज्यादा उत्सुकता है। 39 सीटों वाला तमिलनाडु, 20 सीटों वाला केरल, 17 सीटों वाला तेलंगाना, 25 सीटों वाला आंध्र प्रदेश और 28 सीटों वाला कर्नाटक।
- Hindi News
- भारत
- राजनीति
- INDIA TV-CNX ओपिनियन पोल LIVE: दिल्ली में एक बार फिर BJP का क्लीन स्वीप, जानें क्या रहेगा हिमाचल का हाल
INDIA TV-CNX ओपिनियन पोल LIVE: दिल्ली में एक बार फिर BJP का क्लीन स्वीप, जानें क्या रहेगा हिमाचल का हाल
क्या 2024 में प्रधानमंत्री मोदी दक्षिण जीत रहे हैं या राहुल गांधी वहां लीड ले रहे हैं? लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पब्लिक का मूड जानने के लिए इंडिया टीवी-CNX ने सबसे बड़ा ओपिनयन पोल किया है।
INDIA TV-CNX Opinion Poll LIVE
-
6:25 PM (IST) Apr 16, 2024
यूपी में कांग्रेस का खाता खुलेगा? जानें क्या कहता है ओपिनियन पोल
ओपिनियन पोल के मुताबिक, भाजपा की सबसे शानदार जीत उत्तर प्रदेश में होने जा रही है, जहां कुल 80 में से वह 72 सीटें जीत सकती है, उसके गठबंधन सहयोगी आरएलडी और अपना दल दो-दो सीटें जीत सकते हैं, बाकी चार सीटें समाजवादी पार्टी को मिल सकती हैं। यूपी में कांग्रेस और बीएसपी दोनों को एक भी सीट मिलने की संभावना नज़र नहीं आ रही है।
-
5:39 PM (IST) Apr 16, 2024
बिहार में 17 सीटों पर जीत सकती है बीजेपी, जानें बाकियों का हाल
बिहार की 40 सीटों का ओपिनियन पोल भी सामने आ चुका है। इसके मुताबिक, बिहार की 40 में से 17 सीटों पर बीजेपी, 12 पर जेडीयू, 3 पर एलजेपी (आर) और एक सीट पर HAM की जीत हो सकती है। वहीं, RJD 4, कांग्रेस 2 और CPI-ML एक सीट पर अपना परचम लहरा सकती है।
-
5:21 PM (IST) Apr 16, 2024
नॉर्थ ईस्ट के इन राज्यों में भी बाजी मारेगी बीजेपी
नॉर्थ ईस्ट के राज्यों का भी ओपिनियन पोल सामने आ चुका है। इसके मुताबिक मणिपुर की 2 सीटों में से बीजेपी और कांग्रेस को एक-एक सीट मिल सकती है। वहीं मिजोरम की एकमात्र सीट पर ZPM का कब्जा हो सकता है। मेघालय की 2 सीटों में से एक पर NPP और दूसरी पर कांग्रेस का परचम लहरा सकता है, जबकि नागालैंड की एकमात्र सीट NDPP के कब्जे में जा सकती है। अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा में 2-2 सीटें हैं और ये सारी सीटें बीजेपी के कब्जे में आ सकती हैं। वहीं, सिक्किम की एकमात्र लोकसभा सीट पर SKM का कब्जा हो सकता है।
-
5:16 PM (IST) Apr 16, 2024
उत्तराखंड और गोवा में भी बजेगा बीजेपी का डंका
इंडिया टीवी-CNX के ओपिनियन पोल के मुताबिक, उत्तराखंड और गोवा में भी भारतीय जनता पार्टी का डंका बज सकता है। पार्टी इन दोनों ही राज्यों में क्लीन स्वीप कर सकती है। यानी कि बीजेपी 2024 के चुनावों में उत्तराखंड की पांचों और गोवा की दोनों सीटें जीत सकती है।
-
4:44 PM (IST) Apr 16, 2024
महाराष्ट्र में बीजेपी जीत सकती है आधी से ज्यादा सीटें
महाराष्ट्र के ओपिनियन पोल के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी इस बार सूबे की कुल 48 में से 29 लोकसभा सीटों पर कब्जा कर सकती है। वहीं, शिवसेना (शिंदे) 7, NCP (अजीत) 2, NCP (शरद) 2, शिवसेना (UBT) 6, कांग्रेस एक और अन्य भी एक सीट पर जीत दर्ज कर सकते हैं। इस तरह देखा जाए तो 48 में से 39 सीटों पर NDA और 9 सीटों पर I.N.D.I.A. की जीत हो सकती है।
-
4:30 PM (IST) Apr 16, 2024
बंगाल में इस बार सबसे बड़ी पार्टी हो सकती है BJP
ओपिनियन पोल के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में बीजेपी बड़ी कामयाबी हासिल कर सकती है। इसके मुताबिक, बंगाल में बीजेपी को 42 में से 23 सीटों पर जीत मिल सकती है जबकि तृणमूल कांग्रेस 19 सीटों पर सिमट सकती है। वहीं, कांग्रेस और लेफ्ट खाता खोलने की हालत में भी नजर नहीं आ रहे हैं।
-
4:29 PM (IST) Apr 16, 2024
झारखंड में भी जोर-शोर से लहरा सकता है BJP का परचम
झारखंड की बात करें तो इस सूबे में भी बीजेपी अपने प्रतिद्वंदियों से काफी आगे रह सकती है। ओपिनियन पोल के मुताबिक, झारखंड में बीजेपी 14 में से 12 सीटें जीत सकती है जबकि उसकी सहयोगी AJSU को भी एक सीट मिल सकती है। वहीं, सूबे में सत्तारुढ़ JMM को मात्र एक सीट से संतोष करना पड़ सकता है।
-
3:48 PM (IST) Apr 16, 2024
असम में दूसरी पार्टियों से काफी आगे रह सकती है बीजेपी
असम के ओपिनियन पोल की बात करें तो यहां भी लड़ाई काफी दिलचस्प नजर आ रही है। असम की 14 में से 11 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी अपना परचम लहरा सकती है, जबकि UPPL, कांग्रेस और AIUDF को एक-एक सीट मिल सकती है।
-
3:46 PM (IST) Apr 16, 2024
जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख में कांटे का मुकाबला
जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख की बात करें तो यहां मुख्य मुकाबला नेशनल कॉन्फ्रेंस और भारतीय जनता पार्टी के बीच हो सकता है। ओपिनियन पोल के मुताबिक, यहां की तीन सीटों पर नेशनल कॉन्फ्रेंस जीत दर्ज कर सकती है जबकि बीजेपी का भी परचम तीन सीटों पर लहरा सकता है।
-
3:44 PM (IST) Apr 16, 2024
हिमाचल प्रदेश में क्या होगा बीजेपी का हाल?
हिमाचल प्रदेश की बात करें तो ओपिनियन पोल के मुताबिक बीजेपी इस बार भी सूबे की चारों सीटों पर अपना परचम लहरा सकती है। यानी कि मंडी से कंगना रनौत और हमीरपुर से अनुराग ठाकुर जीत दर्ज कर सकते हैं।
-
3:41 PM (IST) Apr 16, 2024
हरियाणा में बीजेपी को हो सकता है नुकसान
ओपिनियन पोल के मुताबिक, हरियाणा में बीजेपी को इस बार नुकसान उठाना पड़ सकता है। पिछले चुनावों में सूबे की सभी 10 सीटें जीतने वाली भारतीय जनता पार्टी को इस बार 8 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है। वहीं, कांग्रेस के खाते में 2 सीटें जा सकती हैं।
-
3:38 PM (IST) Apr 16, 2024
पंजाब में दूसरे नंबर पर आ सकती है बीजेपी
पंजाब की 13 सीटों का ओपिनियन पोल भी सामने आ चुका है। इसके मुताबिक, आम आदमी पार्टी सूबे की 8 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। वहीं, कांग्रेस और अकाली दल को एक-एक सीट पर जीत मिल सकती है। वहीं, बीजेपी सबको चौंकाते हुए 3 सीटें जीत सकती है।
-
3:31 PM (IST) Apr 16, 2024
बीजेपी जीत सकती है दिल्ली की सातों सीटें: ओपिनियन पोल
ओपिनियन पोल के मुताबिक, दिल्ली की सभी सातों सीटों पर एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा होगा। इसका अर्थ यह है कि यहां आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन बेअसर साबित हो सकता है।
-
3:05 PM (IST) Apr 16, 2024
गुजरात की 26 सीटों का ओपिनियन पोल
गुजरात में BJP करेगी क्लीन स्वीप करेगी। ओपिनियन पोल के मुताबिक राज्य की सभी 26 सीटें बीजेपी जीतेगी। गांधीनगर से अमित शाह, राजकोट सीट से पुरुषोत्तम रुपाला, भावनगर से मनसुख मांडविया और नवसारी से सीआर पाटिल जीतेंगे।
गुजरात- 26 सीटें
बीजेपी- 26
कांग्रेस- 0
AAP- 0 -
2:47 PM (IST) Apr 16, 2024
राजस्थान में BJP करेगी क्लीन स्वीप
25 लोकसभा सीटों वाले राजस्थान में बीजेपी क्लीन स्वीप करेगी। यहां कांग्रेस का खाता नहीं खुलेगा। ओपिनियन पोल के मुताबिक अलवर से भूपेंद्र यादव, बीकानेर से अर्जुनराम मेघवाल और नागौर से ज्योति मिर्धा की जीत होगी। वहीं, जालोर-सिरोही से वैभव गहलोत की हार होगी।
राजस्थान - 25 सीटें
बीजेपी-25
कांग्रेस- 0 -
2:14 PM (IST) Apr 16, 2024
छत्तीसगढ़ में BJP सभी 11 सीटें जीतेगी
11 लोकसभा सीटों वाले छत्तीसगढ़ में बीजेपी सभी 11 सीटें जीतेगी। यहां कांग्रेस का खाता नहीं खुलेगा। राजनांदगांव सीट से पूर्व सीएम भूपेश बघेल हारेंगे। वहीं, ओपिनियन पोल के मुताबिक दुर्ग सीट से विजय बघेल जीत सकते हैं।
छत्तीसगढ़- 11 सीटें
बीजेपी- 11
कांग्रेस- 0 -
2:10 PM (IST) Apr 16, 2024
मध्य प्रदेश की 29 सीटों का ओपिनियन पोल
29 लोकसभा सीटों वाले मध्य प्रदेश में बीजेपी 28 सीटें जीतेगी। ओपिनियन पोल के मुताबिक यहां कांग्रेस को 1 सीट मिलेगी। गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया, विदिशा से शिवराज सिंह चौहान जीतेंगे। छिंदवाड़ा से नकुलनाथ, रायगढ़ सीट से दिग्विजय सिंह हारेंगे।
मध्य प्रदेश- 29 सीटें
बीजेपी- 28
कांग्रेस- 1 -
2:07 PM (IST) Apr 16, 2024
91 सीटों वाले 4 राज्यों का ओपिनियन पोल
अब उन राज्यों के ओपिनियन पोल की ओर बढ़ते हैं, जहां मोदी का स्ट्राइक रेट करीब-करीब 100 प्रतिशत रहता है। एमपी, छत्तीसगढ़, राजस्थान और गुजरात- इन 4 राज्यों से लोकसभा की 91 सीटें आती हैं। ये वो राज्य हैं जहां से मोदी का नंबर एकदम से ऊपर हो जाता है। मोदी सरकार को पूर्ण बहुमत वाला नंबर यहीं से आता है। क्या इस बार यहां कोई चेंज हो रहा है? क्या राहुल गांधी का अलायंस कोई कमाल कर पाएगा? या यहां मोदी का ही जादू चलेगा?
-
2:03 PM (IST) Apr 16, 2024
साउथ में भी नरेंद्र मोदी आगे
साउथ और साउथ ईस्ट के 6 बड़े राज्यों का ओपिनियन पोल आपने देख लिया। 151 सीटों में से मोदी 64 सीटों पर आगे हैं। राहुल गांधी का INDI अलायंस 59 सीटों पर आगे है। अन्य पार्टियां 28 सीटों पर लीड लेती दिख रही हैं। अब तक के नंबर से एक ट्रेंड तो साफ-साफ दिख रहा है कि साउथ में भी INDI अलायंस, मोदी से आगे नहीं है।
-
1:56 PM (IST) Apr 16, 2024
ओडिशा की 21 सीटों का ओपिनियन पोल
ओपिनियन पोल के मुताबिक ओडिशा की 21 लोकसभा सीटों में से BJP को 10 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, बीजू जनता दल (BJD) 11 सीटों पर जीतेगी। यहां कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलेगा।
ओडिशा - 21 सीटें
बीजेपी- 10
BJD- 11
कांग्रेस- 0 -
1:51 PM (IST) Apr 16, 2024
कर्नाटक में BJP को 21 सीटें मिलने का अनुमान
ओपिनियन पोल के मुताबिक कर्नाटक की 28 लोकसभा सीटों में से BJP को 21 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, कांग्रेस 5 सीटों पर जीतेगी, 2 सीटों पर JDS उम्मीदवार जीतेंगे। गुलबर्गा, रायचूर, बेंगलुरु ग्रामीण सीट कांग्रेस जीतेगी।
कर्नाटक - 28 सीट
बीजेपी- 21
कांग्रेस- 5
JDS- 2 -
1:46 PM (IST) Apr 16, 2024
आंध्र प्रदेश में YSRCP 10 सीटों पर आगे, बीजेपी को 3 सीटें
आंध्र प्रदेश में लोकसभा की 25 सीटें हैं। ओपिनियन पोल के मुताबिक आंध्र प्रदेश में जगन मोहन की YSRCP- 10 सीटें जीत सकती है। वहीं, 12 सीटों पर TDP उम्मीदवारों की जीत हो सकती है। ओपिनियन पोल के मुताबिक यहां बीजेपी को 3 सीटें मिल सकती है। वहीं, कांग्रेस और जनसेना का खाता भी नही खुलेगा। ओपिनियन पोल के मुताबिक तिरुपति लोकसभा सीट पर बीजेपी जीतेगी।
आंध्र प्रदेश- 25 सीट
YSRCP- 10
TDP- 12
बीजेपी- 3
जनसेना- 0
कांग्रेस- 0 -
1:37 PM (IST) Apr 16, 2024
हैदराबाद सीट पर असदुद्दीन ओवैसी आगे
तेलंगाना में लोकसभा की 17 सीटें हैं। ओपिनियन पोल के मुताबिक तेलंगाना में बीजेपी 6 सीटें जीत सकती है। वहीं, कांग्रेस 8 सीटों पर आगे है। राज्य में 2 सीटों पर BRS उम्मीदवार की जीत हो सकती है। ओपिनियन पोल के मुताबिक हैदराबाद में बीजेपी और AIMIM में कांटे की टक्कर है। हैदराबाद सीट पर असदुद्दीन ओवैसी आगे हैं तो बीजेपी की माधवी लता पीछे चल रही हैं।
तेलंगाना- 17 सीट
बीजेपी- 6
कांग्रेस- 8
BRS- 2
AIMIM- 1 -
1:25 PM (IST) Apr 16, 2024
पुडुचेरी की एक सीट का ओपिनियन पोल
ओपिनियन पोल के मुताबिक पुडुचेरी की एकमात्र सीट पर बीजेपी की जीत होगी। यहां कांग्रेस का खाता नहीं खुलेगा।
-
1:25 PM (IST) Apr 16, 2024
केरल में UDF को 11 सीटें, बीजेपी 3 सीटों पर आगे
केरल में लोकसभा की 20 सीटें हैं। ओपिनियन पोल के मुताबिक केरल में UDF को 11 सीट मिल सकती है। वहीं, LDF 6 सीटें जीत सकती हैं। यहां भी बीजेपी का खाता खुलेग। केरल में बीजेपी 3 सीटों पर आगे है।
-
1:14 PM (IST) Apr 16, 2024
तमिलनाडु में DMK को 17, AIADMK को 4 सीटें मिलने का अनुमान
तमिलनाडु में लोकसभा की कुल 39 सीटें हैं। INDIA TV-CNX ओपिनियन पोल के मुताबिक यहां DMK को सबसे ज्यादा 17 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, AIADMK- 4, बीजेपी- 4, कांग्रेस-8 और अन्य-6 सीटें जीत सकते हैं।
-
1:08 PM (IST) Apr 16, 2024
ओपिनियन पोल में कई समीकरणों पर नजर
पीएम मोदी के 400 तभी पॉसिबल होंगे, जहां मोदी दक्षिण का दुर्ग भी जीत लें। क्या 24 में मोदी दक्षिण जीत रहे हैं या राहुल गांधी वहां लीड ले रहे हैं? उत्तर और दक्षिण की लड़ाई, NDA और INDI की लड़ाई, सनातन और सनातन विरोधियों की लड़ाई सबसे ज्यादा जिस जगह पर है, वहीं से हम आज के ओपिनियन पोल की शुरुआत कर रहे हैं।