1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Lok sabha elections 2024: रांची में विपक्ष का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, लालू ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली को कर सकते हैं संबोधित

Lok sabha elections 2024: रांची में विपक्ष का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, लालू ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली को कर सकते हैं संबोधित

 Published : Apr 21, 2024 12:11 pm IST,  Updated : Apr 21, 2024 02:26 pm IST

रांची में इंंडिया अलायंस की रैली के जरिए विपक्षी दल एक बड़ा शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। रांची के प्रभात तारा मैदान में इस रैली में विपक्ष के बड़े-बड़े दिग्गज शामिल हो रहे हैं।

Rahul Gandhi, Congress, lalu prasad- India TV Hindi
रांची की रैली में राहुल और लालू के पोस्टर Image Source : ANI

रांची: झारखंड की राजधानी में विपक्षी गठबंधन के नेताओं को जमावड़ा लगा है। ये नेता रांची के प्रभात तारा मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में हिस्सा लेने आए हैं। लोकसभा चुनाव के साथ मौसम की बढ़ती तपिश के बीच इस  रैली को एनडीए विरोधी खेमे का शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। इंडिया गठबंधन की इस रैली को उलगुलान रैली नाम दिया गया है। जानकारी के मुताबिक इस रैली को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद भी संबोधित कर सकते हैं। वहीं राहुल गांधी इसमें शामिल नहीं होंगे।

14 पार्टियां ले रहीं हिस्सा

इस रैली में कुल 14 राजनीतिक दल भाग ले रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, तृणमूल कांग्रेस सांसद डेरेक ओ’ब्रायन, शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के दीपांकर भट्टाचार्य भी इस रैली को संबोधित करेंगे। 

पांच लाख से ज्यादा लोग होंगे शामिल

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आयोजित की जा रही इस रैली में पांच लाख से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है। बड़ी तादात में लोग प्रभात तारा मैदान में जमा हो रहे हैं।  झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने दावा किया कि इस रैली में केंद्र सरकार के ‘‘तानाशाह’’ रवैये का खुलासा किया जाएगा। 

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह रैली राज्य के आदिवासियों और मूल निवासियों पर केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे अत्याचारों तथा उन्हें जल, जंगल और जमीन से दूर करने की साजिश का पर्दाफाश करेगी।’’ भाजपा ने इस रैली को ‘‘विशाल पारिवारिक मिलन समारोह’’ बताया है। (इनपुट-भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत