1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा में सबसे ज्यादा मुस्लिम सांसद कब चुनकर आए थे? जानें पूरा ब्यौरा

Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा में सबसे ज्यादा मुस्लिम सांसद कब चुनकर आए थे? जानें पूरा ब्यौरा

 Published : Apr 12, 2024 03:06 pm IST,  Updated : Apr 12, 2024 03:29 pm IST

17 वीं लोकसभा का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है। जून महीने में 18 वीं लोकसभा का गठन हो जाएगा। सबकी नजर 18 वीं लोकसभा में मुस्लिमों के प्रतिनिधित्व पर रहेगी।

muslim mps- India TV Hindi
इबादत करते हुए अपने समर्थकों के साथ ओवैसी Image Source : PTI

Lok Sabha Elections 2024: भारत की राजनीति में मुस्लिम मतदाताओं के वोटों को निर्णायक माना जाता रहा है। धार्मिक आबादी के हिसाब से देश में यह समुदाय दूसरे नंबर पर आता है। यही वजह है कि सियासी दल मुस्लिम वोटरों को लुभाने की पूरी कोशिश करते हैं। हालांकि समय के मुताबिक सियासी हालात भी बदलते रहते हैं लेकिन यह भी सच है कि लोकतंत्र में संख्या बल काफी अहम होता है। ऐसे में तमाम सियासी तिकड़मो के जरिए ध्रुवीकरण की भी पूरी कोशिश जाती है। 

2014 में सबसे कम और 1980 में सबसे ज्यादा सांसद लोकसभा पहुंचे

17 वीं लोकसभा का कार्यकाल अब समाप्त हो रहा है और 18 वीं लोकसभा का गठन जून में हो जाएगा। 17 वीं लोकसभा में 27 मुस्लिम सांसद चुनकर आए थे। वहीं मुस्लिम सांसदों की सबसे कम संख्या 16 वीं लोकसभा में रही। 2014 के लोकसभा चुनाव में केवल 22 मुस्लिम सांसद ही लोकसभा पहुंचे थे। वहीं सबसे ज्यादा मुस्लिम सांसद 1980 के लोकसभा चुनाव में निर्वाचित हुए थे। सातवीं लोकसभा में कुल 49 सांसद लोकसभा पहुंचे थे। नीचे के टेबल में डिटेल्स में देखें कि 1980 के लोकसभा चुनाव में किस पार्टी का मुस्लिम उम्मीदवार किस लोकसभा सीट से जीतकर संसद पहुंचा?

लोकसभा क्षेत्र  सांसद का नाम पार्टी
वारंगल  कमालुद्दीन अहमद  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
गोड्डा समीनुद्दीन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
कटिहार  तारिक अनवर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 
किशनगंज  जमीलुर रहमान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 
मधुबनी शफीकुल्लाह अंसारी  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
सीवान मोहम्मद यूसुफ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 
भरूच  अहमद पटेल  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
फ़रीदाबाद तैय्यब हुसैन  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
अनंतनाग  गुलाम रसूल कोचक नेशनल कॉन्फ्रेंस
बारामूला ख्वाजा मुबारक शाह  नेशनल कॉन्फ्रेंस
श्रीनगर फारूक अब्दुल्ला  नेशनल कॉन्फ्रेंस
बैंगलोर उत्तर सी.के. जाफर शरीफ  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
धारवाड़ दक्षिण फकरुद्दीनसाब हुसेनसाब मोहसिन  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
शिमोगा  एस टी कादरी  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
चिरायिंकिल ए.ए. रहीम  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 
पोन्नानी गुलाम महमूद बनतवाला इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग
मंजेरी  इब्राहिम सुलेमान सैत इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग
कालीकट एके इबिनचीबावा सीपीएम
लक्षद्वीप  पी.एम. सईद  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
बैतूल  ग़ुफ़रान आज़म  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
सतना  गुलशेर अहमद  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
औरंगाबाद   क़ाज़ी सलीम  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
वाशिम  गुलाम नबी आजाद  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
वेल्लोर   ए.के.ए. अब्दुल समद  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
मुरादाबाद   जनरल गुलाम मोहम्मद खान जेएनपी (एस)
रामपुर  जनरल जुल्फिकार अली खान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
बदायूँ  मोहम्मद असरार अहमद  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
बरेली  जनरल निसार यार खान  जेएनपी (एस)
उन्नाव जियाउर रहमान अंसारी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
बहराईच  सैयद मुजफ्फर हुसैन  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
डुमरियागंज   काजी जलील अब्बासी  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
महराजगंज   अशफाक हुसैन अंसारी  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
जौनपुर डॉ. अज़ीज़ुल्लाह आज़मी   जनता पार्टी (एस)
ग़ाज़ीपुर  ज़ैनुल बशीर  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 
मिर्ज़ापुर  अज़ीज़ इमाम  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 
कानपुर  आरिफ मोहम्मद खान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 
एटा  मलिक मो. मुशीर अहमद खान  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
बुलन्दशहर  महमूद हसन खान  जनता पार्टी (एस)
हापुड़  अनवर  जनता पार्टी (एस)
मेरठ  मोहसिना किदवई  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
मुज़फ्फरनगर  ग़यूर अली खान  जनता पार्टी (एस)
सहारनपुर  रशीद मसूद  जनता पार्टी (एस)
रायगंज  गोलम यज़दानी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
मालदा  अबुल बरकत अताउल जी के चौधरी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
जंगीपुर ज़ैनल आबेदीन   सीपीएम
मुर्शिदाबाद  मसुदल हसन सैयद  सीपीएम
बैरकपुर  मोहम्मद इस्माइल  सीपीएम
उलुबेरिया  हन्नान मोल्ला  सीपीएम
कटवा सैफुद्दीन चौधरी   सीपीएम

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत