1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Video: कौन हैं ओडिशा की ये महिला जिनके सामने नतमस्तक हुए पीएम मोदी, मन की बात में भी हुआ था जिक्र

Video: कौन हैं ओडिशा की ये महिला जिनके सामने नतमस्तक हुए पीएम मोदी, मन की बात में भी हुआ था जिक्र

 Reported By: Devendra Parashar, Edited By: Subhash Kumar
 Published : May 30, 2024 12:50 pm IST,  Updated : May 30, 2024 04:31 pm IST

कमला महराना ओडिशा के केंद्रपाड़ा में कमला मौसी के नाम से प्रसिद्ध हैं। कमला ने हाल ही में पीएम मोदी को वेस्ट से बनी हुई राखी भी भेजी थी।

महिला के पांव छूते पीएम मोदी।- India TV Hindi
महिला के पांव छूते पीएम मोदी। Image Source : X (@SMRITIIRANI)

लोकसभा चुनाव 2024 अब जल्द ही समाप्त होने वाला है। 1 जून को चुनाव के आखिरी फेज के लिए वोटिंग होगी। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ओडिशा के केंद्रपारा में चुनावी रैली को संबोधित किया था। इस रैली के दौरान एक भावुक पल भी देखने को मिला जब पीएम मोदी केंद्रपारा की एक महिला के आगे नतमस्तक हो गए थे। इस घटना के बाद से ही चर्चा है कि ये महिला कौन हैं? आपको बता दें कि ये महिला केंद्रपारा की कमला महराना हैं। वेस्ट से तरह-तरह के अनोखे सामान बनाने के लिए कमला काफी प्रसिद्ध हैं। 

कौन हैं कमला?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल केंद्रपारा में चुनावी रैली करने गए थे। यहां वह कमला महराना से मिले। कमला एक स्वयं सहायता समूह का हिस्सा हैं और 'वेस्ट टू वेल्थ' के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण पर भी काम करती हैं। बीते साल पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम में भी उनका जिक्र हुआ था। कमला ने हाल ही में पीएम मोदी को वेस्ट से बनी हुई राखी भी भेजी थी। 

जानें कमला के बारे में खास बातें

कमला महराना ओडिशा के केंद्रपाड़ा की 63 वर्षीय महिला हैं। वह क्षेत्र के गुलनगर इलाके में कमला मौसी के नाम से प्रसिद्ध हैं। कमला एक महिला स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) चलाती हैं। ये समूह बेकार पड़े दूध के पाउच और अन्य प्लास्टिक सामग्री को रिसाईकल कर घरेलू सामान बनाता है। 

पीएम मोदी ने कहा था बहन

बीते साल 26 फरवरी को  प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 98वें संस्करण में कमला द्वारा कचरे से धन बनाने की पहल का उल्लेख किया था। कमला मौसी के काम पर प्रकाश डालते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान को एक नया आयाम दिया है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कमला को अपनी बहन भी कहा था।

ये भी पढ़ें- '4 जून के बाद हर महीने 8500 रुपए भेजेगी कांग्रेस', अफवाह के बाद डाक घरों के बाहर महिलाओं की लाइन

Lok Sabha Elections 2024: "21वीं सदी भारत की सदी', होशियारपुर में PM मोदी ने याद दिलाया लाल किले वाला भाषण

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत