1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे राहुल गांधी, कुलियों से की मुलाकात

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे राहुल गांधी, कुलियों से की मुलाकात

 Written By: Avinash Rai
 Published : Mar 01, 2025 07:48 pm IST,  Updated : Mar 01, 2025 10:36 pm IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कुलियों से मुलाकात की। उनसे मुलाकात के बाद एक कुली ने कहा कि हमें उम्मीद है कि वो हमारी समस्याओं का समाधान करेंगे।

Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi met porters coolies at New Delhi Railway station today- India TV Hindi
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे राहुल गांधी Image Source : PTI/ANI

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कुलियों से मुलाकात की। राहुल गांधी से मुलाकात के बाद कुली दीपेश मीना ने कहा, "हमें खुशी है कि राहुल गांधी हमसे मिलने आए। उन्होंने हमारी सभी समस्याएं सुनीं और हमें उम्मीद है कि वे उनका समाधान करेंगे। वे यहां करीब 40 मिनट तक रुके और हमारी बातें सुनीं।" बता दें कि इससे पूर्व राहुल गांधी ने ट्रक डाइवरों और किसानों से मुलाकात की थी। दरअसल लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी ट्रक ड्राइवरों से मुलाकात की उनकी तकलीफ को जाना था। वहीं किसानों के साथ उन्होंने खेत में उतरकर फसल भी लगाई थी।

राहुल गांधी ने एक्स पर शेयर की तस्वीरें

सोशल मीडिया साइट एक्स पर राहुल गांधी ने लिखा, 'अक्सर सबसे अंधकार भरे समय में ही इंसानियत की रोशनी सबसे ज़्यादा चमकती है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के दौरान कुली भाइयों ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए कई यात्रियों की जान बचाई थी। इसके लिए मैंने देशवासियों की ओर से आज उनका धन्यवाद किया। लेकिन ऐसे हादसों से सीख लेना ज़रूरी है। भीड़ नियंत्रण, आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और आपातकालीन व्यवस्थाओं को मजबूत करके इन्हें रोका जा सकता है। आशा है सरकार इस दिशा में ठोस कदम उठाएगी ताकि हर वर्ग के यात्री सुरक्षित यात्रा कर सकें।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत