लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर 1 जून को सातवें चरण का मतदान कराया जा चुका है। अब आगे सभी को 4 जून का इंतजार है क्योंकि 4 जून को ही चुनाव के परिणाम आएंगे। बता दें कि इंडिया टीवी सीएनएक्स के एग्जिट पोल की मानें तो एनडीए गठबंधन 371-401 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। वहीं इंडी गठबंधन 109-139 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। वहीं अन्य दलों के खाते में 28-38 सीटें आ सकती हैं। बता दें सभी राजनाीतिक दलों द्वारा लगातार अपनी जीत का दावा किया जा रहा है।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, "ऐसा (सेंसेक्स-निफ्टी का रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचना) इसलिए है क्योंकि लोग लाभ कमाने की कोशिश कर रहे हैं, कल वे बच निकलेंगे... अमूल ने आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए दूध की कीमत में 2 रुपये की वृद्धि की है... उन्होंने अपने लोगों को लाभ कमाने में मदद करने के लिए कीमतें बढ़ाई हैं... ऐसी संभावना है कि वे धीमी गति से गिनती करेंगे और रात में बिजली कटौती करेंगे।"
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने 4 जून को लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित करने के लिए अपनाई जाने वाली मतगणना प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए कहा, "संपूर्ण मतगणना प्रक्रिया पूरी तरह से मजबूत है। यह घड़ी की सटीकता के समान काम करती है।"
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "राहुल जी बचपने की बातें करते हैं...मोदी जी जहां दुनिया में देश का सम्मान और गौरव बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं, वहीं राहुल गांधी इसे घटाने के लिए काम कर रहे हैं...ना उनकी (राहुल गांधी) नीति है ना ही नीयत है...मोदी जी के पास नीयत और नीति दोनों है..."
चुनाव आयोग के प्रमुख ने कहा कि देश में 64 करोड़ से अधिक लोगों ने मतदान किया है। 31 करोड़ से ज्यादा महिलाओं ने वोट दिया। चुनाव आयोग ने कहा कि चुनाव में रिकॉर्ड मतदान हुआ है।
बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू नेता नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद 7, लोक कल्याण मार्ग से रवाना हुए।
शिवसेना(UBT) के नेता संजय राउत ने कहा, "चुनाव आयोग के बारे में लोगों के मन में बहुत शंकाएं हैं। चुनाव आयोग एक निष्पक्ष संस्था है लेकिन जिस तरह से बार-बार विपक्षी दलों को जाकर चुनाव आयोग के आगे हाथ जोड़ना पड़ता है कुछ बातें सामने लानी पड़ती है चुनाव आयोग सुना-अनसुना करती है। ये निष्पक्ष संस्था के लक्षण नहीं हैं। प्रधानमंत्री चुनाव के दिन ध्यान पर बैठते हैं और चैनलों का पूरा फोकस उन पर आता है। ये एक प्रकार से आचार संहिता का उल्लंघन है... चुनाव आयोग भाजपा की एक शाखा के जैसे काम कर रहा है।"
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने एग्जिट पोल को लेक र कहा कि हमें इंतजार करना होगा। हमें पूरी उम्मीद है कि चुनाव के परिणाम एग्जिट पोल के विपरीत आएंगे।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "तमिलनाडु के एक महान नेता - जिन्होंने तमिल लोगों की संस्कृति, भाषा की रक्षा की। आज यहां आना मेरे लिए सम्मान की बात है।"
केंद्रीय मंत्री और संबलपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार धर्मेंद्र प्रधान ने हीरापुर में 'माँ चौसठ योगिनी मंदिर' में पूजा की।
बारासात लोकसभा क्षेत्र के कदंबागाछी सरदार पारा क्षेत्र के बूथ संख्या 61, देगंगा विधानसभा क्षेत्र में आज फिर से मतदान हो रहा है। मतदान केंद्र के आसपास भारी सुरक्षा व्यवस्था तैनात है।
बालोद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, "...समाज की ओर से अनेक प्रकार की मांगें आ रही हैं, वर्तमान में आचार संहिता लगी हुई है, यदि आचार संहिता नहीं लगती तो मैं आपको बहुत कुछ दे देता। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आचार संहिता हटते ही आपके समाज की सभी मांगें पूरी कर दी जाएंगी..."
पश्चिम बंगाल: आम चुनाव के लिए बारासात और मथुरापुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में एक-एक मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान के आदेश दिए गए हैं। इन केंद्रों पर 1 जून को मतदान हुआ था और 3 जून को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक नए सिरे से मतदान होगा।
संपादक की पसंद