1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. झारखंड की इन 2 लोकसभा सीटों पर ससुर-दामाद होंगे INDI अलायंस के प्रत्याशी!

झारखंड की इन 2 लोकसभा सीटों पर ससुर-दामाद होंगे INDI अलायंस के प्रत्याशी!

 Published : Mar 23, 2024 11:29 am IST,  Updated : Mar 23, 2024 11:29 am IST

जयप्रकाश भाई पटेल फिलहाल हजारीबाग जिले के मांडू क्षेत्र के विधायक हैं। 2019 में उन्होंने इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी के तौर पर जीत दर्ज की थी। इसके पहले के दो चुनावों में वह झामुमो प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरे थे और विधानसभा पहुंचने में कामयाब रहे थे।

mathura mahato- India TV Hindi
मथुरा महतो और जयप्रकाश भाई पटेल Image Source : IANS

रांची: झारखंड में आस-पास की दो लोकसभा सीटों, गिरिडीह और हजारीबाग, पर इस बार INDI अलायंस की ओर से ससुर मथुरा महतो और दामाद जयप्रकाश भाई पटेल की उम्मीदवारी तय मानी जा रही है। गिरिडीह सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के मथुरा महतो ने तो आधिकारिक तौर पर उम्मीदवारी घोषित होने के पहले ही प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। झारखंड सरकार की मंत्री बेबी देवी, गिरिडीह के विधायक सुदिव्य सोनू और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी चुनावी अभियान में उनके साथ शामिल हैं।

टुंडी विधानसभा क्षेत्र से झामुमो के विधायक हैं मथुरा महतो

मथुरा महतो फिलहाल धनबाद जिले के टुंडी विधानसभा क्षेत्र से झामुमो के विधायक हैं। यह विधानसभा क्षेत्र गिरिडीह लोकसभा सीट का हिस्सा है। हजारीबाग सीट पर कांग्रेस की ओर से जयप्रकाश भाई पटेल की उम्मीदवारी पर पार्टी में सहमति बन चुकी है। वह गिरिडीह सीट पर झामुमो की ओर से अपनी उम्मीदवारी घोषित कर प्रचार अभियान में जुटे मथुरा महतो के दामाद हैं।

बीजेपी से कांग्रेस में आए जयप्रकाश भाई पटेल

जयप्रकाश भाई पटेल फिलहाल हजारीबाग जिले के मांडू क्षेत्र के विधायक हैं। 2019 में उन्होंने इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी के तौर पर जीत दर्ज की थी। इसके पहले के दो चुनावों में वह झामुमो प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरे थे और विधानसभा पहुंचने में कामयाब रहे थे। अब 20 जनवरी को उन्होंने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है और इसी के साथ हजारीबाग सीट पर उनकी उम्मीदवारी तय मानी जा रही है। पटेल ने शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भी मुलाकात की। (IANS)

यह भी पढ़ें-

'ये मेरे जीवन का आखिरी चुनाव होगा...', राजगढ़ से लड़ने पर ऐसा क्यों बोले दिग्विजय सिंह

सनातन पर प्रहार सह नहीं पाए कांग्रेस प्रवक्ता रोहन गुप्ता, पहले टिकट लौटाया, अब पार्टी छोड़ी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत