maharashtra political crisis : महाराष्ट्र की सियासत में गर्मी बढ़ गई है। आज शरद पवार और अजित पवार ने बैठक बुलाई है, जिससे ये फैसला लिया जा सके लिए असली NCP कौन सी है। एनसीपी पर अजित पवार का दावा है कि उनके पास 40 विधायकों का समर्थन है तो वहीं शरद पवार गुट की तरफ से यह दावा किया जा रहा है कि 9 विधायक जिन्होंने शपथ ली है, उनको छोड़कर कोई उनके (अजित) साथ नहीं है।