1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Maharashtra Politics: महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का महिला के साथ वीडियो वायरल, भाजपा नेता ने किया ट्वीट

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का महिला के साथ वीडियो वायरल, भाजपा नेता ने किया ट्वीट

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Jul 20, 2022 11:37 pm IST,  Updated : Jul 20, 2022 11:37 pm IST

Maharashtra Politics: भाजपा नेता चित्रा वाघ ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया जिसमें महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले एक महिला के साथ दिखाई दे रहे हैं। पटोले ने इसे भाजपा द्वारा उनके ‘चरित्र हनन’ का प्रयास कराते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।

Nana Patole- India TV Hindi
Nana Patole Image Source : ANI

Highlights

  • कांग्रेस नेता का महिला के साथ वीडियो हुआ वायरल
  • महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

Maharashtra Politics: भाजपा नेता चित्रा वाघ ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया जिसमें महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले एक महिला के साथ दिखाई दे रहे हैं। पटोले ने इसे भाजपा द्वारा उनके ‘चरित्र हनन’ का प्रयास कराते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। संवाददाताओं से बात करते हुए, वाघ ने कहा, ''मैं किसी के निजी जीवन में नहीं झांक रही हूं। वीडियो पहले ही वायरल हो चुका है।

अब किसी व्यक्ति का निजी जीवन नहीं है। मैंने पहले भी भाजपा नेताओं से जुड़े मामलों में आवाज उठाई है।'' वाघ भाजपा में आने से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सदस्य रह चुकी हैं। संपर्क करने पर पटोले ने कहा कि यह भाजपा द्वारा मेरा ''चरित्र हनन'' करने का प्रयास है। मैंने अपनी कानूनी टीम से वीडियो की जांच करने और वाघ के खिलाफ उचित कार्रवाई करने को कहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत