1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Mandi Loksabha Election Result 2024: मंडी में कंगना रनौत VS विक्रमादित्य सिंह, कौन चल रहा आगे क्वीन या प्रिंस? जानें यहां

Mandi Loksabha Election Result 2024: मंडी में कंगना रनौत VS विक्रमादित्य सिंह, कौन चल रहा आगे क्वीन या प्रिंस? जानें यहां

 Written By: Shailendra Tiwari
 Published : Jun 04, 2024 08:00 am IST,  Updated : Jun 04, 2024 08:00 am IST

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट का मुकाबला कंगना रनौत और विक्रमादित्य सिंह के बीच है। आइए जानते हैं कौन आगे चल रहा यहां से...

कंगना रनौत VS विक्रमादित्य सिंह- India TV Hindi
कंगना रनौत VS विक्रमादित्य सिंह Image Source : INDIA TV

मंडी: हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट का चुनाव काफी दिलचस्प है। बीजेपी ने इस बार यहां से बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली कंगना रनौत को टिकट दिया है। वहीं, कांग्रेस ने भी पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और मौजूदा सांसद के बेटे विक्रमादित्य सिंह को टिकट दिया है। तो इधर बीएसपी ने भी प्रकाश चंद भारद्वाज को अपना प्रत्याशी बनाया है।

2019 में कौन बना था सांसद?

2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से राम स्वरूप शर्मा ने बाजी मारी थी। राम स्वरूप शर्मा ने कांग्रेस के आश्रय शर्मा को 405,459 वोटों के बड़े मार्जिन से पटखनी दी थी। इस चुनाव में राम स्वरूप को 69.00% वोट शेयर के साथ कुल 6,47,189 वोट मिले थे। जबकि आश्रय शर्मा को 25.63% वोट शेयर के साथ 2,41,730 वोट ही मिले थे।

2014 में क्या था हाल?

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी के राम स्वरूप शर्मा ने मंडी लोकसभा सीट पर जीत हासिल की थी। इस चुनाव में राम स्वरूप शर्मा ने प्रतिभा सिंह को 39,856 वोटों के अंतर से हराया था। इस लोकसभा चुनाव में राम स्वरूप को 49.94% वोट शेयर के साथ 362,824 वोट हासिल हुए थे। जबकि कांग्रेस की उम्मीदवार प्रतिभा सिंह को 44.46% वोट शेयर के साथ कुल 322,968 वोट मिले थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत