1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. तिहाड़ जेल से बाहर निकले मनीष सिसोदिया, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को किया संबोधित, जानें क्या बोले

तिहाड़ जेल से बाहर निकले मनीष सिसोदिया, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को किया संबोधित, जानें क्या बोले

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Aug 09, 2024 07:11 pm IST,  Updated : Aug 09, 2024 07:29 pm IST

आम आदमी पार्टी के नेता व दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जेले से बाहर आ चुके हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सिसोदिया ने उन्हें संबोधित भी किया।

Manish Sisodia came out of Tihar Jail addressed the workers and supporters know what he said- India TV Hindi
तिहाड़ जेल से बाहर निकले मनीष सिसोदिया Image Source : ANI

आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद अब जेल से बाहर आ चुके हैं। सिसोदिया शुक्रवार की देर शाम दिल्ली की तिहाड़ जेल से बाहर निकले जहां आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। बता दें कि आज सुबह ही सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को जमानत दी थी और कानूनी प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद अब वह जेल से बाहर आ चुके हैं। इस दौरान सिसोदिया ने वहां मौजूद समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि 18 महीनों तक आपको संघर्ष करना पड़ा है।

क्या बोले मनीष सिसोदिया

आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा, मैं आपके प्यार, ईश्वर के आशीर्वाद और सत्य की शक्ति के कारण जेल से बाहर आया हूं। यह सबसे बड़ी बात है। बाबासाहेब का सपना है कि अगर कोई तानाशाह सरकार सत्ता में आथी है और तानाशाही कानून बनाकर विपक्षी नेताओं को सलाकों के पीछे डालती है, तो इस देश का संविधान उनकी रक्षा करेगा। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि संविधान की इसी ताकत से अरविंद केजरीवाल भी जेल से बाहर आएंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस दौरान कहा कि जेल के ताले टूटेंगे, केजरीवाल छूटेंगे। उन्होंने नारेबाजी करते हुए कहा कि "भ्रष्टाचार का एक ही साल, केजरीवाल-केजरीवाल।"

मनीष सिसोदिया ने इंकलाब जिंदाबाद के लगाए नारे

मनीष सिसोदिया ने जेल से बाहर निकलने के बाद 'इंकलाब जिंदाबाद' के नारे लगाए. इस दौरान तिहाड़ जेल के बाहर भारी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे। वहीं आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी और पार्टी के सांसद संजय सिंह भी पहुंचे थे। इस दौरान सिसोदिया ने कहा, मुझे पता है कि पूरे देश में मुझे प्यार करने वाले इतने लोग थे। पिछले 17 महीने से मैं जेल में हूं। दिल्ली का एक-एक आदमी, दिल्ली के और देश के स्कूलों का एक-एक बच्चा दिल से मेरे साथ रहा है। मैं सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद करता हूं। ये तानाशाही के मुंह पर तमाचा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत