1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मन की बात में PM मोदी ने याद दिलाया ''Vocal For Local'' का मंत्र, जानें किस उदाहरण से समझाया?

मन की बात में PM मोदी ने याद दिलाया ''Vocal For Local'' का मंत्र, जानें किस उदाहरण से समझाया?

 Written By: Vinay Trivedi
 Published : Nov 30, 2025 08:04 am IST,  Updated : Nov 30, 2025 11:37 am IST

''मन की बात'' कार्यक्रम के जरिए PM मोदी ने आज एक बार फिर देशवासियों से बात की। आज मन की बात का 128वां एपिसोड था। जानें इसमें पीएम मोदी ने क्या-क्या कहा।

mann ki baat- India TV Hindi
मन की बात कार्यक्रम के जरिए PM मोदी की देशवासियों से बातचीत। Image Source : PTI

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (रविवार को) देशवासियों को अपने ''मन की बात'' कार्यक्रम के जरिए संबोधित किया। यह मन की बात कार्यक्रम का 128वां एपिसोड था। पीएम मोदी ने कहा कि नवंबर का महीना बहुत सी प्रेरणाएं लेकर आया, कुछ दिन पहले ही 26 नवंबर को 'संविधान दिवस' पर सेंट्रल हॉल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। वंदेमातरम् के 150 वर्ष होने पर पूरे देश में होने वाले कार्यक्रमों की शानदार शुरुआत हुई। 25 नवंबर को अयोध्या में राम मंदिर पर धर्मध्वजा का आरोहण हुआ। इसी दिन कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में पांचजन्य स्मारक का लोकार्पण हुआ। कुछ दिन पहले ही मैंने हैदराबाद में दुनिया की सबसे बड़ी लीप इंजन MRO facility का उद्घाटन किया है। Aircrafts की Maintenance, Repair and Overhaul के Sector में भारत ने ये बहुत बड़ा कदम उठाया है। पिछले हफ्ते मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान INS 'माहे' को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया। पिछले ही हफ्ते भारत के Space Ecosystem को Skyroot के Infinity Campus ने नई उड़ान दी है। ये भारत की नई सोच, Innovation और Youth Power का प्रतिबिंब बना है।

कृषि क्षेत्र में हासिल की बड़ी उपलब्धि

पीएम ने कहा कि कृषि क्षेत्र में भी देश ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। भारत ने 357 मिलियन टन के खाद्यान्न उत्पादन के साथ एक ऐतिहासिक Record बनाया है। Three hundred and fifty seven million ton! 10 साल पहले की तुलना में भारत का खाद्यान्न उत्पादन 100 मिलियन टन और बढ़ गया है।

खेल की दुनिया में भारत का परचम

प्रधानमंत्री ने कहा कि खेलों की दुनिया में भी भारत का परचम लहराया है। कुछ दिन पहले भारत को कॉमनवेल्थ खेलों की मेजबानी का भी ऐलान हुआ। ये उपलब्धियां देश की हैं, देशवासियों की हैं और 'मन की बात' देश के लोगों की ऐसी उपलब्धियों को, लोगों के सामूहिक प्रयासों को जन-सामान्य के सामने लाने का, एक बेहतरीन मंच है।

PM मोदी ने किया Gen-Z का जिक्र

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने मेरा ध्यान खींचा। ये वीडियो ISRO की एक अनोखी ड्रोन प्रतियोगिता का था। इस वीडियो में हमारे देश के युवा और खासकर हमारे Gen-Z मंगल ग्रह जैसी परिस्थितियों में ड्रोन उड़ाने की कोशिश कर रहे थे। Drone उड़ते थे, कुछ पल संतुलन में रहते थे, फिर अचानक जमीन पर गिर पड़ते थे। जानते हैं क्यों? क्योंकि यहां जो ड्रोन उड़ रहे थे, उनमें GPS का सपोर्ट बिल्कुल नहीं था।

GPS के बिना मंगल पर कैसे उड़ाया ड्रोन

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मंगल ग्रह पर GPS संभव नहीं इसलिए Drone को कोई बाहरी संकेत या Guidance नहीं मिल सकता। ड्रोन को अपने कैमरे और Inbuilt Software के सहारे उड़ना था। उस छोटे-से Drone को जमीन के पैटर्न पहचानने थे, ऊंचाई मापनी थी, बाधाएं समझनी थी, और खुद ही सुरक्षित उतरने का रास्ता ढूंढना था। इसलिए Drone भी एक के बाद एक गिरे जा रहे थे।

मंगल ग्रह की परिस्थिति में ड्रोन उड़ाने में मिली कामयाबी

पीएम ने कहा कि इस प्रतियोगिता में पुणे के युवाओं की एक टीम ने कुछ हद तक सफलता पाई उनका Drone भी कई बार गिरा, Crash हुआ पर उन्होंने हार नहीं मानी। कई बार के प्रयास के बाद इस Team का Drone मंगल ग्रह की परिस्थिति में कुछ देर उड़ने में कामयाब रहा।

वोकल फॉर लोकल के लिए सजग PM मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं आप सभी से हमेशा 'Vocal for local' के मंत्र को साथ लेकर चलने की बात करता हूं। अभी कुछ दिनों पहले G-20 शिखर सम्मेलन के दौरान जब विश्व के कई नेताओं को उपहार देने की बात आई, तो मैंने फिर Vocal for local कहा। मैंने देशवासियों की ओर से विश्व के नेताओं को जो उपहार भेंट किए, उसमें इस भावना का विशेष ध्यान रखा गया।

PM मोदी ने की Blind Cricket की महिला टीम की तारीफ

पीएम मोदी ने कहा कि जिस बात की और भी अधिक चर्चा हो रही है, वो है हमारी महिला टीम का Blind Cricket World Cup जीतना। बड़ी बात यह है कि हमारी इस टीम ने बिना एक भी मैच हारे, इस Tournament को जीता है। देशवासियों को इस टीम के हर खिलाड़ी पर बहुत गर्व है। मेरी इस टीम से प्रधानमंत्री निवास पर मुलाकात हुई। वाकई इस टीम का हौंसला, उनका जज्बा हमें बहुत कुछ सिखाता है। यह विजय हमारे खेल इतिहास की सबसे बड़ी जीतों में से एक है, जो हर भारतीय को प्रेरित करती रहेगी।

ये भी पढ़ें- 

श्रीलंका में चक्रवात ‘दित्वा’ का कहर, 150 से अधिक लोगों की मौत, राष्ट्रपति ने घोषित किया आपातकाल

"केरल के CM पिनराई विजयन केरल में केंद्र के ‘गुप्त एजेंट’ हैं", केसी वेणुगोपाल के आरोप से सियासत गरमाने के आसार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत