1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 30 साल बाद कांवड़ यात्रा करेंगे मनोज तिवारी, किस मंदिर में करेंगे भगवान शिव का जलाभिषेक?

30 साल बाद कांवड़ यात्रा करेंगे मनोज तिवारी, किस मंदिर में करेंगे भगवान शिव का जलाभिषेक?

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jul 31, 2025 02:29 pm IST,  Updated : Jul 31, 2025 02:50 pm IST

भाजपा सांसद मनोज तिवारी कांवड़ यात्रा पर निकल रहे हैं। वह 30 साल बाद कांवड़ यात्रा में भाग लेंगे। आइए जानते हैं उनकी यात्रा कहां से शुरू और समाप्त होगी।

Manoj tiwari Kanwar Yatra- India TV Hindi
मनोज तिवारी करेंगे कावड़ यात्रा। Image Source : X (@MANOJTIWARIMP)

सावन के महीने में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड समेत विभिन्न राज्यों में कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस कांवड़ यात्रा में करोड़ों की संख्या में लोग भाग ले रहे हैं और भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं। अब भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी ने भी कांवड़ यात्रा में भाग लेने का ऐलान किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया आईडी से अपने पूरे कार्यक्रम की जानकारी साझा की है।

कहां के लिए यात्रा करेंगे मनोज तिवारी?

मनोज तिवारी ने जानकारी दी है कि वह गुरुवार को बिहार के सुल्तानगंज से झारखंड के देवघर में स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर तक 100 किलोमीटर से ज्यादा लंबी कांवड़ यात्रा करेंगे। मनोज तिवारी ने बताया है कि वह पैदल यात्रा करेंगे और उनकी यह कांवड़ यात्रा तीन अगस्त तक पूरी होगी।

क्या बोले मनोज तिवारी?

मनोज तिवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा- "जय भोले की.. आज 31 July मैं 30 साल बाद एक बार फिर कांवड़ उठाकर बाबा वैद्यनाथ  धाम जा रहा हूं। आज बिहार के सुल्तानगंज से 2 बजे जल उठाकर नंगे पांव 110 km पैदल चलकर देवघर बाबा वैद्यनाथ धाम में 2 Aug या 3 Aug को जल ढारूंगा। भोले बाबा बिहार सहित दिल्ली का, हमारा-आपका, सभी सनातनियों का व शिव में विश्वास करनेवाले हर प्राणी का कल्याण करें, इसी प्रार्थना के साथ। 3 aug की शाम दिल्ली पहुंचूंगा। बोल बम।"

जानें वैद्यनाथ धाम के बारे में

बाबा वैद्यनाथ धाम झारखंड राज्य के देवघर जिले में स्थित है। ये भारत का एक प्रसिद्ध हिंदू तीर्थ स्थान और 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। इसके साथ ही यह देवी सती की दिव्य शक्ति से जुड़े 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। शिव और शक्ति का यह संगम वैद्यनाथ धाम को महत्वपूर्ण तीर्थस्थल बनाता है। हर साल लाखों करोड़ों की संख्या में लोग बाबा वैद्यनाथ धाम में दर्शन के लिए पहुंचते हैं। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढे़ें- "आज भगवा और हिंदुत्व की जीत हुई है", मालेगांव ब्लास्ट केस में बरी होते ही बोलीं साध्वी प्रज्ञा

'हिंदू आतंकवादी नहीं हो सकता', अमित शाह के बयान पर संजय राउत ने की टिप्पणी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत