1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पीएम मोदी से मिले उपराष्ट्रपति पद के लिए NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन, दिल्ली में हुई मुलाकात

पीएम मोदी से मिले उपराष्ट्रपति पद के लिए NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन, दिल्ली में हुई मुलाकात

 Reported By: Devendra Parashar Edited By: Subhash Kumar
 Published : Aug 18, 2025 03:13 pm IST,  Updated : Aug 18, 2025 08:47 pm IST

उपराष्ट्रपति पद के लिए NDA उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने सोमवार को दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की है।

pm modi cp Radhakrishnan- India TV Hindi
पीएम मोदी के साथ सीपी राधाकृष्णन। Image Source : REPORTER

महाराष्ट्र के राज्यपाल और उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें सामने आ गई हैं। रविवार को केंद्र में सत्ताधारी गठबंधन एनडीए ने आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। आपको बता दें कि बीते 21 जुलाई को जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति के पद से इस्तीफा दे दिया था।

PM मोदी ने किया ट्वीट

इस मुलाकात को लेकर पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर ट्वीट कर के कहा- "सीपी राधाकृष्णन जी से मुलाकात की। एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनने पर उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं। उनकी लंबी जनसेवा और विभिन्न क्षेत्रों का अनुभव हमारे राष्ट्र को समृद्ध करेगा। ईश्वर करे कि वे उसी समर्पण और दृढ़ संकल्प के साथ राष्ट्र की सेवा करते रहें जो उन्होंने हमेशा दिखाया है।"

कौन हैं सीपी राधाकृष्णन?

उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन मूल रूप से तमिलनाडु के हैं और वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं। वह काफी समय से बीजेपी, RSS और जनसंघ से जुड़े रहे हैं। इससे पहले उन्होंने झारखंड के राज्यपाल व तेलंगाना के भी राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार संभाला है। वह पुडुचेरी के उपराज्यपाल भी रह चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, सीपी राधाकृष्णन 16 वर्ष की उम्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और जनसंघ से जुड़े थे। उन्होंने दक्षिण भारत, विशेषकर तमिलनाडु और केरल में भाजपा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वह कोयंबटूर (तमिलनाडु) से लोकसभा सांसद रह चुके हैं।

उपराष्ट्रपति चुनाव का शेड्यूल

  • चुनाव आयोग ‌द्वारा अधिसूचना जारी- 07 अगस्त, 2025 (गुरुवार)
  • नाम-निर्देशन करने की अंतिम तारीख-21 अगस्त, 2025 (गुरुवार
  • नाम-निर्देशनों की संवीक्षा की तारीख- 22 अगस्त, 2025 (शुक्रवार)
  • अभ्यर्थिताएं वापस लेने की अंतिम तारीख- 25 अगस्त, 2025 (सोमवार)
  • वह तारीख, जिस दिन मतदान, यदि आवश्यक हुआ, करवाया जाएगा- 09 सितंबर, 2025 (मंगलवार)
  • मतदान का समय- पूर्वा. 10.00 से अप. 05.00 बजे तक
  • वह तारीख, जिस दिन मतगणना, यदि आवश्यक हुई, करवाई जाएगी- 09 सितंबर, 2025 (मंगलवार)

बैठकों का दौर जारी

जानकारी के मुताबिक, उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर एनडीए के फ्लोर लीडर्स की बैठक सोमवार को शाम 6 बजे केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी के आवास पर होगी। इसके अलावा कल मंगलवार को दोपहर 1 बजे कैबिनेट की बैठक भी होगी।

ये भी पढ़ें- सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने पर PM मोदी ने दी बधाई, जानें किसने क्या कहा

राधाकृष्णन को निर्विरोध जिताने में जुटी BJP, राजनाथ सिंह ने विपक्षी नेताओं को किया फोन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत