1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Nemom Election Result 2026 Live Updates: नेमोम सीट पर कौन जीता? यहां जानें रिजल्ट

Nemom Election Result 2026 Live Updates: नेमोम सीट पर कौन जीता? यहां जानें रिजल्ट

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : May 04, 2026 08:19 am IST,  Updated : May 05, 2026 08:09 am IST

केरल की नेमोम सीट के नतीजे सामने आ गए हैं। अगर आप नतीजे जानना चाहते हैं तो वह आपको इस कॉपी के अंदर देखने को मिलेंगे।

Nemom - India TV Hindi
नेमोम सीट Image Source : INDIA TV

नेमोम: केरल में बीते 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी, जिसके नतीजे 4 मई को सामने आ गए। अगर आप नेमोम सीट के नतीजे जानना चाहते हैं तो वह आपको यहां देखने को मिलेंगे। इस सीट पर बीजेपी के राजीव चंद्रशेखर को जीत मिली है।

क्या है नेमोम सीट का इतिहास?

साल 2021 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो यहां से सीपीएम ने जीत हासिल की थी और यहां से सीपीएम के वी. शिवनकुट्टी ने बीजेपी के कुम्मनम राजशेखरन को 3949 वोटों के अंतर से मात दे दी थी। वी.शिवनकुट्टी को 55837 वोट मिले थे और बीजेपी उम्मीदवार कुम्मनम राजशेखरन को 51888 वोट मिले थे। कांग्रेस उम्मीदवार K. मुरलीधरन को 36524 वोट ही हासिल हो पाए थे।

वहीं अगर 2016 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो यहां से बीजेपी उम्मीदवार ओ राजगोपाल को जीत हासिल हुई थी। उन्हें 67813 वोट मिले थे। इस चुनाव में CPM के उम्मीदवार वी. शिवनकुट्टी को 59142 वोट हासिल हुए थे और तीसरे नंबर पर रहे V. सुरेंद्रन पिल्लई को 13860 वोट ही हासिल हो पाए थे।

यहां मुख्य मुकाबला बीजेपी, कांग्रेस और सत्ताधारी सीपीएम के बीच था।

नेमोम में मुकाबला इसलिए भी दिलचस्प था क्योंकि इस सीट पर एक तरफ मंत्री वी. शिवनकुट्टी सीपीएम के टिकट पर ताल ठोक रहे थे, वहीं दूसरी तरफ बीजेपी से पूर्व केंद्रीय मंत्री और केरलम बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर मैदान में थे। कांग्रेस के टिकट पर अधिवक्ता के.एस. सबरीनाथन मुकाबले में थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत