1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. गुलदस्ता किसे दें? एयरपोर्ट पर स्वागत के दौरान कंफ्यूज दिखे भगवंत मान, वीडियो आया सामने

गुलदस्ता किसे दें? एयरपोर्ट पर स्वागत के दौरान कंफ्यूज दिखे भगवंत मान, वीडियो आया सामने

 Reported By: Atul Singh Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Aug 31, 2023 07:30 pm IST,  Updated : Aug 31, 2023 07:41 pm IST

विपक्षी गठबंधन की बैठक में हिस्सा लेने के लिए 28 विपक्षी दलों के नेता मुंबई पहुंच चुके हैं। यह विपक्षी गठबंधन की तीसरी बैठक है। इससे पहले बिहार के पटना और कर्णाटक के बेंगलुरु में बैठकें हो चुकी हैं।

Opposition, Opposition Alliance, Mumbai, Maharashtra, Aam Aadmi Party, Bhagwant Mann, Arvind Kejriwa- India TV Hindi
एयरपोर्ट पर स्वागत के दौरान कंफ्यूज दिखे भगवंत मान Image Source : SCREENGRAB

 मुंबई: I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक के लिए तमाम विपक्षी दलों के नेता मुंबई पहुंच गए हैं। गुरूवार 31 अगस्त की शाम को इन दलों और नेताओं की अनौपचारिक बैठक होगी, इसके बाद शुक्रवार 1 सितंबर को आधिकारिक बैठक होगी। इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए तमाम नेता मुंबई पहुंचे हैं। इन नेताओं में आम आदमी पार्टी के नेता भी शामिल हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यसभा सांसद संजय सिंह जब मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे तब वहां उनका स्वागत किया गया।

इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवानी मान का भी गुलदस्ते के साथ स्वागत किया गया। गुलदस्ता लेने के बाद अक्सर नेता उनके पीछे खड़े सुरक्षाकर्मियों को दे देते हैं। इस दौरान भगवंत मान यह समझ ही नहीं पाए कि यह गुलदस्ता किसे दिया जाए। वह कुछ पल तक किसी को खोजते नजर आये। जब उन्हें वह नहीं दिखा तो उन्होंने वहीँ खड़े एक शख्स को गुलदस्ता थमा दिया। अब इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है।

मतभेदों को हल करने पर चर्चा 

बता दें कि विपक्षी दलों के नेता 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए का मुकाबला करने के लिए संयुक्त प्रचार रणनीति तथा अपने सदस्यों के बीच मतभेदों को हल करने पर चर्चा करेंगे। उनके गठबंधन के साझा न्यूनतम कार्यक्रम का मसौदा तैयार करने, देशभर में आंदोलन करने के लिए संयुक्त योजनाएं बनाने और सीट बंटवारे के लिए कुछ समितियों की घोषणा करने की भी संभावना है। इसके साथ ही इस बैठक में कई अन्य विषयों पर भी चर्चा होना संभव है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत