1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. विपक्ष के गठबंधन को लेकर बड़ी खबर, नए नाम का हुआ ऐलान, कांग्रेस ने कहा- जीतेगा INDIA

विपक्ष के गठबंधन को लेकर बड़ी खबर, नए नाम का हुआ ऐलान, कांग्रेस ने कहा- जीतेगा INDIA

 Reported By: Vijai Laxmi Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Jul 18, 2023 02:42 pm IST,  Updated : Jul 18, 2023 03:14 pm IST

विपक्ष के गठबंधन को लेकर सूत्रों के मुताबिक बड़ी खबर सामने आई है। इसके नए नाम का ऐलान हो गया है। नाम जानने के लिए पूरी खबर पढ़ें।

opposition alliance- India TV Hindi
विपक्षी दलों की बैठक में नाम पर लिया गया बड़ा फैसला Image Source : TWITTER/@KHARGE

नई दिल्ली: विपक्ष के गठबंधन को लेकर सूत्रों के मुताबिक बड़ी खबर सामने आई है। विपक्ष ने अपने गठबंधन के नए नाम का ऐलान कर दिया है। ये गठबंधन NDA को टक्कर देगा। विपक्ष के इस नए गठबंधन का नाम इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इनक्लूसिव अलायंस (INDIA) होगा।

कांग्रेस की अगुवाई में मीटिंग

गौरतलब है कि साल 2024 के चुनावों से पहले सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। सोमवार को बेंगलुरु में विपक्षी एकता की बैठक की शुरुआत हो चुकी थी। आज इस बैठक का दूसरा चरण है, जिसमें तमाम पार्टियों के नेता जुड़े हैं। बता दें कि कांग्रेस की अगुवाई में बेंगलुरू में ये 2 दिन की बैठक हो रही है। 

बीजेपी और कांग्रेस शक्ति प्रदर्शन में जुटीं

एक तरफ विपक्ष की महागठबंधन की बैठक चल रही है, वहीं दूसरी तरफ एनडीए की भी आज अहम बैठक है। इस बैठक में 38 दलों के पहुंचने की पुष्टि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की है। वहीं विपक्ष की बैठक में शरद पवार के पहुंचने से सियासी गलियारों में खूब हवा बनी है। 

गौरतलब है कि आगामी लोकसभा चुनाव में एक साल से भी कम समय बचा है, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्षी दल मतदाताओं को लुभाने के लिए अपनी राजनीतिक ताकत बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। जहां 26 विपक्षी दल अपने मतभेदों को सुलझाने और भाजपा के खिलाफ एकजुटता दिखाते हुए एक साथ मिलकर बीजेपी को चुनौती पेश करने के लिए सोमवार और मंगलवार (17-18 जुलाई) को बेंगलुरु में हैं, वहीं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने भी मंगलवार को नई दिल्ली में एक मेगा बैठक की घोषणा की थी। 

ये भी पढ़ें: 

NDA की आज होने वाली बैठक में शामिल होंगी 38 राजनीतिक पार्टियां, सामने आए नाम, देखें लिस्ट

दिल्ली: साक्षी मर्डर केस की तरह एक और हत्या, सलमान नाम के शख्स को सरेआम चाकू से गोदा, CCTV में कैद हुई घटना

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत