संसद के शीतकालीन सत्र आज आज 11वां दिन है। आज सदन की कार्यवाही शुरू होते ही दोनों सदनों में हंगामा शुरू हो गया। लोकसभा में संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को दिल्ली में कांग्रेस की रैली के दौरान पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्दों के इस्तेमाल का मुद्दा उठाया और कांग्रेस से माफी की मांग की। इस पर हंगामा शुरू हो गया और लोकसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। वहीं राज्यसभा में जेपी नड्डा ने इस मुद्दे को उठाया और कांग्रेस से माफी की मांग की। इस पर राज्यसभा में हंगामा शुरू हो गया। लिहाजा, सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। सरकार आज एटॉमिक एनर्जी बिल पेश कर सकती है। वहीं सत्र के दौरान कॉर्पोरेट बिल और हायर एजुकेशन ऑफ इंडिया से जुड़े विधेयकों प रभी चर्चा होने की संभावना है। एटॉमिक एनर्जी बिल इसलिए अहम है क्योंकि यह न केवल ऊर्जा के क्षेत्र में प्राइवेट भागीदारी का रास्ता खोलेगा बल्कि भारत की ऊर्जा सुरक्षा और तकनीकी प्रगति के लिए भी अहम कदम होगा।
- Hindi News
- भारत
- राजनीति
- संसद में आज भी हंगामा, लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित, बीजेपी ने सांसदों को व्हिप जारी किया
संसद में आज भी हंगामा, लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित, बीजेपी ने सांसदों को व्हिप जारी किया
संसद के शीतकालीन सत्र का आज 11वां दिन है। आज भी लोकसभा और राज्यसभा में हंगामा हुआ जिसके चलते सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।
Parlaiment winter session 2025 live update
-
2:23 PM (IST) Dec 15, 2025
पीएम मोदी अपशब्द कहना गलत, हम इससे बहुत आहत हैं:कंगना
बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस की महारैली के दौरान पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी पर कहा, "कौनसे सभ्य देश में इस तरह से खुलेआम एक रैली में आप किसी के मरने की बद्दुआएं देते हैं, किसी को अपशब्द कहते हैं। हमारी विचारधाराएं भले अलग हैं लेकिन हम दुश्मन नहीं हैं। इस तरह के नारे लगाना, गंदे अपशब्द कहना गलत है, हम इससे बहुत आहत हैं। वे इस देश के, 140 करोड़ जनता के चुने हुए प्रधानमंत्री हैं। हम इससे बहुत दुखी हैं और चिंतित भी हैं कि राजनीति में ये किस तरह का माहौल बन रहा है?"
-
2:20 PM (IST) Dec 15, 2025
सरकार खुद सदन की कार्यवाही में बाधा डाल रही-प्रियंका गांधी
रविवार को कांग्रेस रैली में PM मोदी के खिलाफ लगाए गए नारों पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "आप (मीडिया) ये क्यों नहीं पूछते कि सरकार खुद सदन की कार्यवाही में बाधा क्यों डाल रही है। मंच पर बिल्कुल ऐसा कुछ नहीं हुआ। फिर पता चला कि जनता में कोई कह रहा है, कोई कार्यकर्ता है या नहीं ये भी नहीं पता। फिर, इसे सदन में क्यों उठाया जा रहा है? वे (सत्ता पक्ष) नहीं चाहते कि सदन चले। हमने प्रदूषण पर चर्चा की मांग की थी, लेकिन वे वह भी नहीं कर रहे।"
-
11:14 AM (IST) Dec 15, 2025
राज्यसभा में भी हंगामा, कार्यवाही स्थगित
रविवार को कांग्रेस रैली के दौरान पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्दों के इस्तेमाल का मुद्दा राज्यसभा में जेपी नड्डा ने उठाया और माफी मांगने की मांग की। इस पर सदन के अंदर हंगामा शुरू हो गया। उपसभापति हरिवंश ने हंगामा होने के चलते सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।
-
11:11 AM (IST) Dec 15, 2025
लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
किरेन रिजिजू ने जब पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी का मुद्दा उठाया तो सदन में हंगामा शुरू हो गया। लोकसभा में हंगामे के चलते स्पीकर ओम बिरला ने कार्यवाही स्थगित कर दी।
-
11:08 AM (IST) Dec 15, 2025
पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी पर लोकसभा में हंगामा
दिल्ली में कांग्रेस की रैली के दौरान पीएम मोदी के खिलाफ हुई नारेबाजी का मुद्दा संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में उठाया और माफी मांगने की मांग करने लगे। इस मुद्दे पर संसद में हंगामा शुरू हो गया।
-
11:06 AM (IST) Dec 15, 2025
बीजेपी ने सांसदों को व्हिप जारी किया
बीजेपी ने अपने लोकसभा सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है। पार्टी की ओर से जारी व्हिप में उन्हें 15 दिसंबर से 19 दिसंबर तक सदन में मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है। (रिपोर्ट-देवेंद्र पराशर)