1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Parliament Monsoon Session LIVE: राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर जारी है चर्चा, जयशंकर ने कहा- 'खून और पानी एक साथ नहीं बहेंगे'

Parliament Monsoon Session LIVE: राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर जारी है चर्चा, जयशंकर ने कहा- 'खून और पानी एक साथ नहीं बहेंगे'

 Updated : Aug 06, 2025 09:39 am IST

राज्यसभा में आज 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बहस हो रही है, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह जवाब देंगे। इससे पहले पीएम मोदी ने लोकसभा में स्पष्ट किया था कि ऑपरेशन अभी भी जारी है और भारत आतंकियों और उनके समर्थकों में कोई फर्क नहीं करेगा।

S Jaishankar, Rajya Sabha- India TV Hindi
राज्यसभा में एस. जयशंकर। Image Source : SANSAD TV

संसद के मॉनसून सत्र के तहत ऑपरेशन सिंदूर पर आज राज्यसभा में बहस जारी है। आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बहस का जवाब देंगे। इससे पहले लोकसभा में बहस के दौरान कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ किया था कि दुनिया के किसी भी नेता ने सीजफायर नहीं करवाया। पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है और भारत अब आतंकियों और उनके आकाओं में फर्क नहीं करेगा।

संसद के मॉनसून सत्र से जुड़े हर बड़े अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें:

Parliament Monsoon Session LIVE

Auto Refresh
Refresh
  • 6:28 PM (IST)
    Posted by Malaika Imam

    लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

    लोकसभा की कार्यवाही आज स्थगित हो गई है। 31 जुलाई को सुबह 11 बजे फिर कार्यवाही शुरू होगी। 

  • 1:48 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    'वो कान खोलकर सुन लें...', विपक्षी नेताओं पर जयशंकर ने साधा निशाना

    राज्यसभा में ऑपरेशन सिन्दूर पर चर्चा के दौरान विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, 'मैं उनको कहना चाहता हूं, वो कान खोलकर सुन लें। 22 अप्रैल से 16 जून तक, एक भी फोन राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के बीच में नहीं हुआ।'

  • 1:46 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    'हमारे प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ट्रम्प के बीच कोई कॉल नहीं हुई थी'

    ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अमेरिका के साथ संचार पर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, '9 मई को अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस ने प्रधानमंत्री को फोन करके चेतावनी दी कि अगले कुछ घंटों में पाकिस्तानी हमला होगा। प्रधानमंत्री ने यह स्पष्ट कर दिया था कि अगर कुछ भी हुआ, तो उसका उचित जवाब दिया जाएगा। ऐसा हुआ, और हमारी प्रतिक्रिया ने पाकिस्तानी वायु रक्षा प्रणालियों को निष्क्रिय कर दिया और उनके हवाई अड्डों को निष्क्रिय कर दिया। हमें फोन आए कि पाकिस्तान लड़ाई रोकने के लिए तैयार है। हमसे बात करने वाले किसी भी व्यक्ति को हमने यही जवाब दिया कि पाकिस्तानी पक्ष को एक अनुरोध करना होगा, और वह अनुरोध DGMO के माध्यम से आना होगा। दुनिया में कहीं भी ऐसा कोई नेता नहीं था जिसने भारत से अपने अभियान रोकने के लिए कहा हो। व्यापार से कोई संबंध नहीं था। हमारे प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ट्रम्प के बीच कोई कॉल नहीं हुई थी।'

  • 1:37 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    'प्रधानमंत्री ने यह नहीं कहा है कि ट्रंप झूठ बोल रहे हैं'

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के युद्ध विराम और टैरिफ पर दिए गए बयान पर लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, 'स्पष्ट है, प्रधानमंत्री ने यह नहीं कहा है कि ट्रंप झूठ बोल रहे हैं। सभी जानते हैं कि वह बोल नहीं पा रहे हैं। यही हकीकत है। अगर पीएम मोदी बोलेंगे, तो वे (डोनाल्ड ट्रंप) खुलकर बातें कहेंगे और पूरा सच सामने रखेंगे, इसीलिए वे (पीएम मोदी) बोल नहीं पा रहे हैं।'

  • 1:27 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    शाम 4 बजे के बाद चर्चा में हिस्सा लेंगे शाह

    अमित शाह शाम 4 बजे के बाद राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा में हिस्सा लेंगे।

  • 1:25 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    'PM मोदी और विदेश मंत्री ने गोलमोल बात कही है'

    कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्री ने गोलमोल बात कही है। उन्हें सीधा कहना चाहिए कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप झूठ बोल रहे हैं।'

  • 12:26 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    खून और पानी एक साथ नहीं बहेंगे: एस. जयशंकर

    सिंधु जल संधि पर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, 'सिंधु जल संधि तब तक स्थगित रहेगी जब तक पाकिस्तान आतंकवाद को समर्थन देना पूरी तरह बंद नहीं कर देता। खून और पानी एक साथ नहीं बहेंगे।'

  • 12:25 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    'सिंधु जल संधि कई मायनों में एक अनूठा समझौता है'

    राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, 'सिंधु जल संधि कई मायनों में एक अनूठा समझौता है। मैं दुनिया में ऐसे किसी भी समझौते के बारे में नहीं सोच सकता जहां किसी देश ने अपनी प्रमुख नदियों को उस नदी पर अधिकार के बिना दूसरे देश में बहने दिया हो। इसलिए यह एक असाधारण समझौता था और, जब हमने इसे स्थगित कर दिया है, तो इस घटना के इतिहास को याद करना महत्वपूर्ण है। कल मैंने लोगों को सुना, कुछ लोग इतिहास से असहज हैं। वे चाहते हैं कि ऐतिहासिक चीजों को भुला दिया जाए। शायद यह उन्हें शोभा नहीं देता, वे केवल कुछ चीजों को याद रखना पसंद करते हैं।'

  • 12:18 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    ऐसे दोस्त से तो दुश्मन अच्छे हैं: डोनाल्ड ट्रंप पर बोले चंद्रशेखर आजाद

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बयान पर आज़ाद समाज पार्टी-कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्र शेखर आज़ाद ने कहा, 'एक तरफ अमेरिका कह रहा है कि वे हमारे अच्छे दोस्त हैं और दूसरी तरफ वे युद्ध विराम कराने की बात करके नीचा दिखा रहे हैं। कल ही हमारे सदन में इस बात पर चर्चा हुई है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि हमने उनसे कोई बात नहीं की। विदेश मंत्री ने भी इसे दोहराया है। बार-बार ट्रंप का ये कहना, इससे समझ आता है कि वे हमारे दोस्त नहीं हैं। ऐसे दोस्त से तो दुश्मन अच्छे हैं। वे बार-बार हमारे देश और प्रधानमंत्री को अपमानित कर रहे हैं। मैं चाहता हूं कि सदन में उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाया जाए। मैंने सदन में भी कई बार कहा है कि हमसे चूंक हुई है। हमारे पास मौका था कि PoK वापस ले लेते। हमें चूकना नहीं चाहिए। भाजपा जिस अखण्ड भारत की बात करती है उसकी पहली सीढ़ी हम चढ़ जाते अगर ये मौका ना चूकते।'

  • 11:15 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    राज्यसभा 12 बजे तक के लिए स्थगित

    राज्यसभा 12 बजे तक के लिए स्थगित हो गई है। बता दें कि आज राज्यसभा में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा का दूसरा दिन है।

  • 11:12 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    'हमने साफ-साफ पूछा था कि ट्रंप ने झूठ बोला या नहीं?'

    कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, 'कल हमने साफ-साफ पूछा था कि ट्रंप ने झूठ बोला या नहीं? प्रधानमंत्री मोदी अप्रत्यक्ष रूप से इस मुद्दे पर आ गए। सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए।'

  • 11:11 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    SIR एक जरूरी कार्रवाई है: कंगना रनौत

    भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, 'SIR एक जरूरी कार्रवाई है। यह हर सरकार करती है। कांग्रेस ने भी अपने समय पर यह कार्रवाई की है। यह काम जो सरकार कर रही है, वह एक संवैधानिक काम है। पारदर्शिता के लिए ही सरकार यह काम कर रही है।'

  • 11:10 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा की शुरुआत करेंगे जयशंकर

    आज राज्यसभा में विदेश मंत्री एस जयशंकर दोपहर में एक बजे 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा की शुरुआत करेंगे। उसके बाद सरकार का पक्ष रखने के लिए 3 बजे जेपी नड्डा आएंगे। आखिर में अमित शाह पूरी बहस का जवाब देंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत