संसद के शीतकालीन अधिवेशन को खत्म होने में अब केवल तीन दिन बचे हैं। इस बीच आज लोकसभा और राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष ने बाबा साहब अंबेडकर के अपमान का आरोप लगाते हुए सदन में जमकर हंगामा किया। जिसके चलते दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। इससे पहले दोनों सदनों में संविधान पर चर्चा हुई। लोकसभा में पीएम मोदी और राज्यसभा में अमित शाह ने जवाब दिया था।
भारी हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित
कांग्रेस अंबेडकर पर देश को गुमराह नहीं कर सकती। कांग्रेस अंबेडकर का नाम लेकर पाप धोना चाहती है।
लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू हो गई है। अंबेडकर के मुद्दे पर दोनों सदनों में हंगामा हो रहा है।
'वन नेशन वन इलेक्शन' बिल पर शिवसेना (UBT) नेता अरविंद सावंत ने कहा, "वन नेशन वन इलेक्शन कोई छोटी बात नहीं है इसे बहुत गंभीरता से लेना पड़ेगा... चीफइलेक्शन कमिश्नर को चुनने के लिए जो कमिटी बनी उसमें पहले प्रधानमंत्री थे, चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया थे और फिर विपक्ष के नेता थे। उन्होंने बदलाव किया और चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया को हटा दिया। अब प्रधानमंत्री जिस मंत्री को नियुक्त करेंगे वो ही वहां रहेगा... नींव ही खराब है, पहले उसे बदलिए। 'वन नेशन वन इलेक्शन' की इमारत की बात बाद में की जाएगी..."
JMM सांसद महुआ माजी ने कहा, "बाबा साहेब अंबेडकर भारतवासियों के लिए भगवान तुल्य हैं... इसे(गृह मंत्री के बयान को) लेकर लोगों में बहुत आक्रोश है... भाषा और बोली में थोड़ा संयम होना चाहिए... जिम्मेदार लोग जब इस तरह की बात करते हैं तो उसे लेकर आक्रोश ज्यादा होता है। पूरे देश के लोग इससे आहत हैं... इससे केंद्र में जो भाजपा की सरकार है उनकी मंशा समझ में आती है और हम इसकी घोर निंदा करते हैं।"
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "डॉ. बीआर अंबेडकर का अपमान अगर किसी ने किया है तो कांग्रेस ने किया है। डॉ. बीआर अंबेडकर को नेहरू के कारण मंत्री परिषद से हटना पड़ा। उनको किसी ने अगर जलील किया है तो कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस ने जघन्य अपराध डॉ. बीआर अंबेडकर के साथ किया है।
संविधान पर बहस के दौरान राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री के भाषण पर कांग्रेस सांसद और महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने कहा, "जब भी संसद में चर्चा होती है, तो उनका एकमात्र लक्ष्य पंडित नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और राहुल गांधी पर हमला करना होता है। उन्हें ऐसा करने दें, हम इसका सामना करेंगे। लेकिन कल, दुर्भाग्य से, जिस तरह से उन्होंने डॉ बी.आर. अंबेडकर के बारे में बात की, वह हमारे लिए चौंकाने वाला था... भारत के लोग मानते हैं कि अंबेडकर जी संविधान के पीछे स्तंभ हैं। जिस तरह से अमित शाह ने अंबेडकर जी के बारे में बात की, वह बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है... चुनाव में वोट हासिल करने के लिए, वे अंबेडकर-अंबेडकर कहते थे..."
राहुल गांधी सहित विपक्षी सांसदों ने कल संविधान पर बहस के दौरान राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सांसदों का आरोप है कि केंद्रीय गृह मंत्री ने कल अपने भाषण में डॉ. बीआर अंबेडकर का अपमान किया।
कांग्रेस MP प्रमोद तिवारी ने कहा, "डॉ. बीआर अंबेडकर संविधान के निर्माता हैं, संविधान उन्होंने बनाया है। जिस तरह से गृह मंत्री अमित शाह ने अपमानजनक भाषा में कहा है वो अक्षम्य है। कांग्रेस के लोग डॉ. बीआर अंबेडकर का अपमान नहीं सहेंगे।"
राज्यसभा में भी विपक्षी सदस्यों ने भारी हंगामा किया, कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित
लोकसभा में विपक्षी सांसदों का भारी हंगामा, कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित
कांग्रेस पार्टी ने केंद्रीय गृह मंत्री पर आरोप लगाया कि उन्होंने सदन में बाबा साहब अंबेडकर के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है। दोनों सदनों में भारी हंगामा।
संपादक की पसंद