Parliament Winter Session live Update: संसद के शीतकालीन सत्र का आज पांचवां दिन है। पांचवें दिन संसद में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। कतर में भारतीय नौसेना के आठ रिटायर्ड कर्मचारियों की मौत की सजा पर चर्चा होने के साथ ही दिल्ली में वायु प्रदूषण का मुद्दा भी सदन में उठ सकता है। वहीं पैसे लेकर सवाल पूछने के मामले में महुआ को निष्कासित करने की सिफारिश वाली एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट आज लोकसभा में पेश कर दी गई है।
- Hindi News
- भारत
- राजनीति
- Parliament Winter Session Live| कैश फॉर क्वेरी मामला: महुआ मोइत्रा की लोकसभा सदस्यता खत्म
Parliament Winter Session Live| कैश फॉर क्वेरी मामला: महुआ मोइत्रा की लोकसभा सदस्यता खत्म
Parliament Winter Session live Update: संसद के शीतकालीन सत्र का आज पांचवां दिन है। आज कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने के आसार हैं।
Parliament Winter Session live Update
-
3:10 PM (IST) Dec 08, 2023
महुआ मोइत्रा की लोकसभा सदस्यता खत्म
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की लोकसभा सदस्यता खत्म कर दी गई है।
-
2:44 PM (IST) Dec 08, 2023
टीएमसी ने महुआ मोइत्रा के लिए 10 मिनट की मांग की
टीएमसी के सांसदों ने महुआ मोइत्रा को अपना पक्ष रखने के लिए 10 मिनट सदन में बोलने की इजाजत देने की मांग की। लेकिन स्पीकर ने सदन की परंपरा का हवाल देते हुए ऐसा करने से मना किया। उन्होंने कहा कि महुआ को उचित प्लेटफॉर्म पर अपनी बात रखने का पूरा मौका मिला।
-
2:18 PM (IST) Dec 08, 2023
महुआ को अपनी बात रखने का मौका नहीं मिला-मनीष तिवारी
जिनपर आरोप लगाए गए उन्हें पूरी बात रखने का मौका नहीं दिया गया। नेचुरल जस्टिस के फंडामेंटल्स के मुताबिक जिनपर आरोप लगा है उन्हें भी बात रखने का मौका देना चाहिए-मनीष तिवारी
-
2:16 PM (IST) Dec 08, 2023
यह संवेदनशील मामला है-मनीष तिवारी
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा- आसमान नहीं गिर जाता अगर तीन से चार दिनों का समय दिया जाता । यह संवेदनशील मामला है।
-
2:15 PM (IST) Dec 08, 2023
एथिक्स कमिटी की रिपोर्ट पढ़ने के लिए 3 से 4 दिन का वक्त दें-अधीर रंजन
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने स्पीकर से अनुरोध किया कि रिपोर्ट पढ़ने के लिए तीन से चार दिनों का समय दिया जाए।
-
2:13 PM (IST) Dec 08, 2023
चर्चा के दौरान लोकतंत्र की उच्च मर्यादा को बनाए रखें-स्पीकर
लोकसभा की कार्यवाही एक बार फिर शुरू हो गई है। स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि उच्च लोकतांत्रिक सिद्दांतों के साथ कोई समझौता नहीं। उच्च आचरण और शुचिता बनाए रखें। चर्चा के दौरान लोकतंत्र की उच्च मर्यादा को बनाए रखें-स्पीकर
-
12:19 PM (IST) Dec 08, 2023
लोकसभा में एथिक्स कमिटी की रिपोर्ट पेश, हंगामे के चलते लोकसभा 2 बजे तक स्थगित
लोकसभा में एथिक्स कमिटी की रिपोर्ट पेश होने के बाद भारी नारेबाजी और हंगामा के चलते सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई।
-
12:14 PM (IST) Dec 08, 2023
एथिक्स कमिटी की रिपोर्ट लोकसभा में पेश, भारी हंगामा, नारेबााजी
पैसे लेकर सवाल पूछने के मामले में टीेएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को लेकर एथिक्स कमिटी की रिपोर्ट लोकसभा में पेश होते ही भारी हंगामा शुरू हो गया। सदन में 'तानाशाही नहीं चलेगी' के नारे लगे। लोकसभा की एथिक्स कमिटी के अध्यक्ष विनोद कुमार सोनकर ने सदन के पटल पर वह रिपोर्ट रखी जिसमें तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा को निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
-
11:16 AM (IST) Dec 08, 2023
महुआ मोइत्रा मामले पर संसद में भारी हंगामा, कार्यवाही स्थगित
पैसा लेकर सवाल पूछने के मामले में फंसी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को लेकर आज लोकसभा मे भारी हंगामा हुआ। भारी हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बज तक स्थगित कर दी गई है।
-
11:05 AM (IST) Dec 08, 2023
बढ़ सकती हैं टीएमएसी सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें
पैसे लेकर सवाल पूछने के मामले में महुआ को निष्कासित करने की सिफारिश वाली एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट आज लोकसभा में पेश की जाएगी। रिपोर्ट पेश होने के बाद महुआ को सस्पेंड करने का प्रस्ताव पेश हो सकता है। अगर प्रस्ताव को स्पीकर ने स्वीकार कर लिया तो महुआ मोइत्रा संसद निष्कासित हो सकती हैं। लोकसभा की कार्यवाही में आज एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट लिस्टेड है।
-
10:57 AM (IST) Dec 08, 2023
जब नाश मनुज पर छाता है पहले विवेक मर जाता है-महुआ मोइत्रा
'कैश फॉर क्वेरी' मामले में एथिक्स रिपोर्ट को लेकर तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा, "हम देखेंगे... जब नाश मनुज पर छाता है पहले विवेक मर जाता है, इन्होंने वस्त्रहरण शरू किया है तो अब महाभारत का रण देखिए"
-
10:55 AM (IST) Dec 08, 2023
कांग्रेस सांसद एम टैगोर ने च्रक्रवात से तबाही पर चर्चा के लिए नोटिस दिया
कांग्रेस के एमपी एम टैगोर ने चेन्नई और तमिनाडु में चक्रवात के प्रभावित हिस्सों के हालात पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया। 5100 करोड़ रुपये जारी करने के लिए निर्देश देने की मांग।
-
10:54 AM (IST) Dec 08, 2023
मनीष तिवारी ने स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया और कतर में 8 पूर्व भारतीय नौसेना कर्मियों को मौत की सजा को लेकर चर्चा की मांग की।