1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'टीएमसी वालों को भतीजे और कांग्रेस को बेटा-बेटी की चिंता', परिवारवाद पर पीएम मोदी का हमला

'टीएमसी वालों को भतीजे और कांग्रेस को बेटा-बेटी की चिंता', परिवारवाद पर पीएम मोदी का हमला

 Published : Mar 09, 2024 06:06 pm IST,  Updated : Mar 09, 2024 06:08 pm IST

सिलीगुड़ी में एक जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने टीएमसी, कांग्रेस और लेफ्ट पर जबरदस्त हमला बोला। उन्होंने कहा कि इन्हें आपकी और देश की नहीं बल्कि अपने भतीजे औरे बेटे-बेटी की चिंता है।

Narendra Modi- India TV Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Image Source : TWITTER

सिलीगुड़ी: लोकसभा चुनावों से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी अंदाज में आ चुके हैं। वह पिछले कई दिनों से लगातार राज्यों के दौरे कर रहे हैं। इस दौरान वह हजारों-करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर रहे हैं। इसके साथ ही वह जनसभा और रैलियां भी कर रहे हैं। इन रैलियों में वह विपक्षी दलों पर जबरदस्त हमला बोल रहे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं।

टीएमसी वालों को भतीजे की चिंता- पीएम मोदी

बंगाल के सिलीगुड़ी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने परिवारवाद पर एक बार फिर से हमला बोला। उन्होंने कहा कि टीएमसी वालों को भतीजे की चिंता है। कांग्रेस वालों को अपने शाही परिवार के बेटे-बेटी को आगे बढ़ाना है। लेफ्ट वालों को इन दोनों के साथ तालमेल बनाए रखना है, ताकि उनकी भी गाड़ी चलती रहे। इन लोगों को आपके बच्चों की परिवाह नहीं है, आपके बच्चों के भविष्य की चिंता करने वाला अगर कोई है तो वो मोदी है, बीजेपी है, एनडीए का गठबंधन है।

गरीब की कमाई को लूटना यही टीएमसी के तोलाबाजों का काम- पीएम

वहीं संदेशखाली मामले पर ममता सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि संदेशखाली में गरीब, दलित और आदिवासी बहनों के साथ टीएमसी के नेताओं ने क्या-क्या किया है, इसकी चर्चा आज पूरे देश में हो रही है। महिलाओं पर अत्याचार और गरीब की कमाई को लूटना यही टीएमसी के तोलाबाजों का काम रहा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट टीएमसी सरकार दलित, आदिवासी, ओबीसी और महिला विरोधी है। टीएमसी सरकार ने आपके राशन के योजना में ही घोटाला कर दिया। इनके नेता, मंत्री राशन घोटाले के मामले में जेल में हैं। टीएमसी सरकार आपको कदम-कदम पर लूट रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत