1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'एक कन्या 10 पुत्रों के समान...' जानें PM मोदी ने क्यों याद दिलाई बेटियों की बात?

'एक कन्या 10 पुत्रों के समान...' जानें PM मोदी ने क्यों याद दिलाई बेटियों की बात?

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Jan 22, 2026 11:09 am IST,  Updated : Jan 22, 2026 11:09 am IST

PM मोदी ने देशवासियों को याद दिलाया है कि एक कन्या का पालन-पोषण 10 पुत्रों के बराबर पुण्य देता है। जानें प्रधानमंत्री मोदी ने 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान' पर क्या-क्या कहा?

Beti Bachao Beti Padhao anniversary- India TV Hindi
'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' की एनिवर्सरी पर PM मोदी ने खास पोस्ट किया। Image Source : PTI (फाइल फोटो)

नई दिल्ली: 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान' के 11 साल पूरे होने पर PM मोदी ने एक खास पोस्ट किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को सुभाषित का एक श्लोक याद दिलाया, जिसमें कहा गया है कि एक कन्या 10 पुत्रों के समान होती है। जो पुण्यफल एक व्यक्ति को 10 पुत्रों के पालन-पोषण से मिलता है, वही फल उसे केवल एक कन्या के पालन-पोषण से मिल जाता है। जानें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए पोस्ट पर PM मोदी ने क्या कहा?

'बेटी बचाओ अभियान' की एनिवर्सरी पर खास पोस्ट

PM मोदी ने पोस्ट किया, 'कन्या को लक्ष्मी मानने वाले हमारे देश में 11 साल पहले आज ही के दिन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत हुई थी। यह बड़े गर्व की बात है कि आज भारत की बेटियां हर क्षेत्र में नित-नए रिकॉर्ड बना रही हैं। दशपुत्रसमा कन्या दशपुत्रान् प्रवर्धयन्। यत् फलम् लभते मर्त्यस्तल्लभ्यं कन्ययैकया।'

शेयर किए गए वीडियो में क्या है खास?

प्रधानमंत्री मोदी ने इस पोस्ट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें संस्कृत में 'दशपुत्रसमा कन्या दशपुत्रान् प्रवर्धयन्। यत् फलम् लभते मर्त्यस्तल्लभ्यं कन्ययैकया' दिख रहा है। इसके बाद हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में उसका अर्थ समझाया जाता है।

'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान' क्या है?

'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' भारत की केंद्र सरकार का एक सामाजिक अभियान है, जिसकी शुरुआत 22 जनवरी 2015 को हुई थी। इसका मुख्य उद्देश्य लड़कियों के अस्तित्व, शिक्षा और सुरक्षा को सुनिश्चित करना और लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है। खासतौर पर भारत के उन जिलों में जहां शिशु लिंगानुपात में कमी है, और उसके लिए समाज के लोगों के बीच जागरूकता और कल्याणकारी सेवाओं में फोकस किया जाता है।

सोशल मीडिया नेटिजन ने की तारीफ

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी के इस पोस्ट को खूब सराहा जा रहा है। एक एक्स यूजर ने लिखा, 'जब बेटियों को अवसर मिलते हैं, देश का भविष्य मजबूत होता है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ ने भारत की नई दिशा तय की है।' वहीं, एक अन्य नेटिजन ने लिखा, 'बेटियां सबसे अनमोल वरदान एवं शक्ति का स्वरूप हैं, शिक्षित बेटी विकसित भारत और संस्कारित सशक्त समाज का आधार स्तंभ है।'

ये भी पढ़ें- 

मंत्रमुग्ध कर देगी रामलला की मनमोहक मुस्कान, प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर देखें अयोध्या के राजा की अद्भुत तस्वीरें

उत्तराखंड में सामने आईं 'फ्रेंचाइजी' वाली मजारें, सरकारी जमीनों पर यूं हुआ वक्फ बोर्ड का कब्जा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत