1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'रोजगार निर्माण बने राष्ट्रीय अभियान', 15 लाख लाभार्थियों के खातों में 2400 करोड़ की प्रोत्साहन राशि भेजकर बोले PM मोदी

'रोजगार निर्माण बने राष्ट्रीय अभियान', 15 लाख लाभार्थियों के खातों में 2400 करोड़ की प्रोत्साहन राशि भेजकर बोले PM मोदी

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Jun 19, 2026 06:15 pm IST,  Updated : Jun 19, 2026 07:03 pm IST

PM Modi Youth Summit Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूथ सम्मेलन में युवाओं से सीधा संवाद किया और उन्हें बताया कि दुनिया भर में आज भारत की युवा शक्ति की चर्चा हो रही है। हमें एक ऐसा भारत बनाना है, जहां युवा को मौका मिले, इंडस्ट्री को प्रोत्साहन मिले और रोजगार निर्माण एक नेशनल ड्राइव बन जाए।

नई दिल्ली के विज्ञान...- India TV Hindi
नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित यूथ सम्मेलन में PM मोदी ने युवाओं से संवाद किया। Image Source : BJP/X

Viksit Bharat Rozgar Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (शुक्रवार को) नई दिल्ली के विज्ञान भवन में यूथ सम्मेलन को संबोधित किया। जहां विकसित भारत रोजगार योजना के तहत 15 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में 2 हजार 400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि रिलीज की गई। इस दौरान, PM मोदी ने युवाओं से सीधा संवाद भी किया। पढ़ें PM मोदी ने युवाओं से क्या-क्या कहा।

दुनिया कर रही भारत की युवा शक्ति की चर्चा

PM मोदी ने कहा, 'आज यहां इस कार्यक्रम से जुड़े युवा साथियों में मुझे भारत के उज्ज्वल भविष्य की तस्वीर दिखाई दे रही है। मैं अभी कुछ ही घंटे पहले फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से लौटा हूं। जी-7 में विकसित देशों के दिग्गज नेताओं से मिला हूं। दुनिया आज भारत की युवा शक्ति की चर्चा कर रही है। भारत के टैलेंट, स्किल और पोटेंशियल की चर्चा सुदूर तक हो रही है। दुनिया भारत के युवाओं की क्षमता को भलीभांति पहचानने लगी है। ऐसे समय में हमारी कोशिश है कि भारत का हर युवा अपनी क्षमता को अवसर में बदल सके और इसी सोच के साथ पीएम विकसित भारत रोजगार योजना का आरंभ हुआ।'

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना, यह रोजगार योजना से कहीं आगे बढ़कर पहली नौकरी पाने वाले युवा के सपनों को शक्ति देने वाली योजना है। यह युवा और उद्योगों के बीच एक मजबूत सेतु बनाने वाली योजना है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

10 लाख युवाओं को मिला इंसेंटिव

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार मेला योजना के सहयोग से अब तक करीब 70 लाख जॉब सृजित हुई हैं। करीब 70 लाख फर्स्ट टाइम एम्प्लाइज को सोशल सिक्योरिटी का कवच भी मिला है। करीब 20 लाख युवा अपनी पहली नौकरी के 6 महीने पूरे भी कर चुके हैं। आज इन्हीं में से करीब 10 लाख युवा साथियों को अपनी पहली नौकरी में 6 महीने पूरे करने पर इस योजना के लाभार्थी होने के नाते इंसेंटिव भी मिल चुका है।

रोजगार निर्माण एक राष्ट्रीय अभियान बनाना है मकसद

PM मोदी बोले, '2 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि सीधे उनके बैंक अकाउंट तक पहुंच चुकी है। ये राशि सिर्फ आर्थिक मदद नहीं है, ये उनके परिश्रम को सम्मान है, ये उनके उज्ज्वल भविष्य पर देश के विश्वास की अभिव्यक्ति है। ये आंकड़े और अनुभव बताते हैं कि जब सरकार, युवा और उद्योग एक साथ आगे बढ़ते हैं, तो रोजगार निर्माण की गति कई गुना बढ़ जाती है। पीएम विकसित भारत रोजगार मेला योजना, इसी नए भारत की पहचान है। एक ऐसा भारत, जहां युवा को अवसर मिले, उद्योग को प्रोत्साहन मिले और रोजगार निर्माण एक राष्ट्रीय अभियान बन जाए।'

अपने खाते में कैसे चेक करें प्रोत्साहन राशि?

  • सबसे पहले प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना पोर्टल पर जाएं।
  • अपने EPFO अकाउंट या UAN के जरिए लॉग इन करें।
  • डैशबोर्ड पर 'एलिजिबिलिटी' या 'प्रोत्साहन राशि' का ऑप्शन चुनें।
  • यहां आपके अकाउंट में राशि ट्रांसफर होने का स्टेटस दिख जाएगा।

ये भी पढ़ें- 'पिछले 12 साल में 35 गुना बढ़ा एक्सपोर्ट और भारत बना दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता', PM मोदी ने पेरिस में गिनाईं अपनी सरकार की उपलब्धियां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत