1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. भारत के कौन से प्रधानमंत्री लगातार कितने दिनों तक रहे इस पद पर, देखिए पूरी लिस्ट

भारत के कौन से प्रधानमंत्री लगातार कितने दिनों तक रहे इस पद पर, देखिए पूरी लिस्ट

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Jun 10, 2026 11:26 am IST,  Updated : Jun 10, 2026 11:29 am IST

PM नरेंद्र मोदी ने लगातार सबसे लंबे कार्यकाल वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड बना दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने जवाहरलाल नेहरू के 4 हजार 398 दिनों के रिकॉर्ड को तोड़ा है। देखें किन प्रधानमंत्री का लगातार कितने दिन कार्यकाल रहा।

India Prime Minister Record- India TV Hindi
लगातार प्रधानमंत्री रहने को लेकर PM मोदी ने बनाया रिकॉर्ड। Image Source : PTI/PMINDIA.GOV.IN

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नया इतिहास रच दिया है। PM मोदी आज (बुधवार को) भारत के लगातार सबसे ज्यादा दिन तक प्रधानमंत्री रहने वाले नेता बन गए हैं। PM मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आजादी के वक्त जवाहर लाल नेहरू जब प्रधानमंत्री थे, तब उन्हें जनता ने इलेक्ट नहीं किया था। देश में पहले लोकसभा चुनाव 1952 में हुए थे। फिर मई, 1952 में जवाहर लाल नेहरू पहली बार चुने हुए प्रधानमंत्री बने थे। उसके बाद वो 27 मई, 1964 तक वे लगातार देश के प्रधानमंत्री रहे। नेहरू ने चुने हुए प्रधानमंत्री के तौर पर लगातार 4 हजार 398 दिन काम किया। आज PM मोदी ने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। PM मोदी को प्रधानमंत्री बने हुए 4 हजार 399 दिन हो गए हैं। इसके साथ-साथ मोदी सरकार के 12 साल भी पूरे हो गए हैं। इस आर्टिकल में जानिए कि भारत के किस प्रधानमंत्री ने कितने दिन लगातार शासन किया।

प्रधानमंत्रियों के कार्यकाल की लिस्ट

प्रधानमंत्री का नाम कार्यकाल (लगातार) कुल दिन
नरेंद्र मोदी 26 मई 2014 - वर्तमान (10 जून 2026 तक और अभी जारी है) 4,399
जवाहरलाल नेहरू 13 मई 1952 - 27 मई 1964 4,398
इंदिरा गांधी (पहला कार्यकाल) 24 जनवरी 1966 - 24 मार्च 1977 4,077
मनमोहन सिंह 22 मई 2004 - 26 मई 2014 3,656
अटल बिहारी वाजपेयी (दूसरा और तीसरा कार्यकाल) 19 मार्च 1998 - 22 मई 2004 2,256
राजीव गांधी 31 अक्टूबर 1984 - 2 दिसंबर 1989 1,858
पी. वी. नरसिम्हा राव 21 जून 1991 - 16 मई 1996 1,791
इंदिरा गांधी (दूसरा कार्यकाल) 14 जनवरी 1980 - 31 अक्टूबर 1984 1,752
मोरारजी देसाई 24 मार्च 1977 - 28 जुलाई 1979 856
लाल बहादुर शास्त्री 9 जून 1964 - 11 जनवरी 1966 581
वी. पी. सिंह 2 दिसंबर 1989 - 10 नवंबर 1990 343
आई. के. गुजराल 21 अप्रैल 1997 - 19 मार्च 1998 332
एच. डी. देवेगौड़ा 1 जून 1996 - 21 अप्रैल 1997 324
चंद्रशेखर 10 नवंबर 1990 - 21 जून 1991 223
चौधरी चरण सिंह 28 जुलाई 1979 - 14 जनवरी 1980 170
अटल बिहारी वाजपेयी (पहला कार्यकाल) 16 मई 1996 - 31 मई 1996 16
गुलजारीलाल नंदा (कार्यवाहक - पहला कार्यकाल) 27 मई 1964 - 9 जून 1964 13
गुलजारीलाल नंदा (कार्यवाहक - दूसरा कार्यकाल) 11 जनवरी 1966 - 24 जनवरी 1966 13

ये भी पढ़ें- PM मोदी के लगातार सबसे ज्यादा दिन तक प्रधानमंत्री बने रहने के कीर्तिमान पर किसने क्या कहा? 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत