1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम ममता बनर्जी को दी जन्मदिन की बधाई, जानें क्या बोले

प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम ममता बनर्जी को दी जन्मदिन की बधाई, जानें क्या बोले

 Published : Jan 05, 2026 10:15 am IST,  Updated : Jan 05, 2026 10:32 am IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 71 साल की हो गई हैं। वह 5 जनवरी को अपना जन्मदिन मना रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने भी सीएम ममता बनर्जी को जन्मदिन की बधाई दी है।

pm modi mamata banerjee birthday- India TV Hindi
पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को बर्थडे विश किया। (फाइल फोटो) Image Source : PTI

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार 5 जनवरी को अपना 71वां जन्मदिन मना रही हैं। विभिन्न पार्टियों के नेता और लोग उन्हें इसे लेकर बधाई दे रहे हैं। इस अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जन्मदिन पर बधाई दी है। आइए जानते हैं कि पीएम मोदी ने अपने बधाई संदेश में ममता बनर्जी से क्या कहा है।

क्या बोले पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। पीएम मोदी ने X पर लिखा- "पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता दीदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं।"

ममता बनर्जी के बारे में जानिए

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल की वर्तमान मुख्यमंत्री और राजनीतिक पार्टी तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी का जन्म 5 जनवरी 1955 को हुआ था। ममता बनर्जी तीन बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बन चुकी हैं। इसके साथ ही ममता बनर्जी 7 बार की लोकसभा सांसद भी रह चुकी हैं और केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंत्री के पर भी सेवा दे चुकी हैं। ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं।

डॉ. मुरली मनोहर जोशी को मिली बधाई 

पीएम मोदी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी को भी जन्मदिन की बधाई दी है। पीएम मोदी ने लिखा- "आदरणीय राजनेता, प्रख्यात बुद्धिजीवी और पक्के राष्ट्रवादी डॉ. मुरली मनोहर जोशी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। सेवा के प्रति उनका आजीवन समर्पण, खासकर शिक्षा, संस्कृति और भारत की सभ्यतागत मूल्यों को लोकप्रिय बनाने में, ने सार्वजनिक जीवन को बहुत समृद्ध किया है। ईश्वर उन्हें लंबी और स्वस्थ ज़िंदगी दे।"

ये भी पढ़ें- असम विधानसभा चुनाव में बीजेपी और उसके सहयोगी कितनी सीटें जीतेंगे? सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने किया ये दावा

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गिनाईं 'जी राम जी योजना' की खूबियां, कांग्रेस पर साधा निशाना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत