1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. चुनाव का ऐलान होते ही एक्शन में BJP, PM मोदी के साथ नेताओं की बैठक, झारखंड को लेकर बड़ा अपडेट

चुनाव का ऐलान होते ही एक्शन में BJP, PM मोदी के साथ नेताओं की बैठक, झारखंड को लेकर बड़ा अपडेट

 Reported By: Devendra Parashar Edited By: Subhash Kumar
 Published : Oct 15, 2024 08:09 pm IST,  Updated : Oct 15, 2024 11:54 pm IST

विधानसभा चुनाव की तारीख सामने आते ही भाजपा एक्शन मोड में आ गई है। भाजपा मुख्यालय में PM मोदी के साथ नेताओं की बैठक हुई है। इस बैठक में से झारखंड को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ सकता है।

विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक।- India TV Hindi
विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक। Image Source : PTI

निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड के लिए विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही विभिन्न राज्यों की 48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान भी किया गया है। चुनाव तारीखों के सामने आते ही भारतीय जनता पार्टी एक्शन मोड में आ गई है। भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पर पार्टी की बड़ी बैठक बुलाई गई है जिसमें पीएम मोदी भी शामिल हुए हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक में झारखंड विधानसभा चुनाव उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई जा सकती है।

ये नेता बैठक में

नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पर हो रही बैठक में झारखंड को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ सकता है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम सीएम हेमंत बिस्व सरमा, बाबूलाल मरांडी, दीपक प्रकाश आदि के साथ चुनाव समिति के सदस्य बैठक में शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी भी बीजेपी मुख्यालय में पहुंचे थे।

सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर अपडेट

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए के बीच सीट बंटवारे के फॉर्मूले के बारे में भी जानकारी सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में से 67 सीटों पर बीजेपी उम्मीदवार खड़े कर सकती है। वहीं, 14 सीटें गठबंधन के खाते में जाने की संभावना है।

कब होंगे विधानसभा चुनाव?

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को चुनाव होंगे और 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। वहीं, झारखंड में 13 और 20 नवंबर को वोटिंग होगी और नतीजे 23 नवंबर को ही आएंगे। यूपी में 9 सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे। उत्तराखंड के केदारनाथ में 20 नवंबर को विधानसभा के उपचुनाव होंगे। उपचुनाव के नतीजे भी 23 नवंबर को आएंगे।

ये भी पढ़ें- मायावती ने कर दिया बड़ा ऐलान, महाराष्ट्र, झारखंड और यूपी में BSP अकेले लड़ेगी चुनाव


'84 साल का हो जाऊं या 90 का लेकिन महाराष्ट्र को...', शरद पवार ने दिया बड़ा बयान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत