तमिलनाडु में आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है। आज सीएम विजय सदन में बहुमत साबित करेंगे। आज होने वाले महत्वपूर्ण सदन परीक्षण से पहले, मुख्यमंत्री और टीवीके सुप्रीमो सी. जोसेफ विजय ने मंगलवार को बागी एआईएडीएमके नेताओं एसपी वेलुमणि और सीवी शनमुगम से मुलाकात की। इस मुलाकात का राजनीतिक महत्व और भी बढ़ जाता है, क्योंकि वेलुमणि-शनमुगम खेमे को एआईएडीएमके के 47 विधायकों में से 30 का समर्थन प्राप्त है, जो आज के सदन में शक्ति प्रदर्शन के दौरान टीवीके को अपना समर्थन दे सकते हैं।
सूत्रों के मुताबिक इस गुट के नेता सीवी षणमुगम और एसपी वेलूमणी ने विजय को आश्वस्त किया कि उनके पास 30 से ज्यादा विधायकों का समर्थन है और वे सभी बुधवार को प्रस्तावित विश्वास मत के दौरान विजय की टीवीके को समर्थन देंगे। गौरतलब है कि इस गुट के नेता सीवी षणमुगम ने मंगलवार सुबह ही ये एलान कर दिया था कि उन्होंने एनडीए से नाता तोड़ लिया है। इस गुट ने प्रोटेम स्पीकर को भी लेटर लिखकर एसपी वेलूमणी को विधायक दल का नेता घोषित करने की अपील की।
विजय ने कई नेताओं से मुलाकात की
आज चुने गए नए स्पीकर जेसीडी प्रभाकर को अब इस पर फैसला करना है, AIADMK के महासचिव एडप्पाडी पालनीस्वामी ने विधानसभा सचिवालय में पत्र देकर दावा किया है कि वही विधायक दल के असली नेता हैं। सीएम विजय और उनकी पार्टी टीवीके ने ऐलान किया है कि एनडीए के साथ रहने वाले किसी भी दल के साथ कोई गठजोड़ नहीं किया जाएगा। इसीलिए AIADMK के बागी विधायकों के गुट ने सबसे पहले खुद को एनडीए से अलग करने का ऐलान किया फिर विजय की पार्टी टीवीके को समर्थन देने का ऐलान किया, जिसके बाद विजय ने इन नेताओं ने मुलाकात की। सीएम जोसेफ विजय ने मंगलवार को टीवीके के नेता तिरुमावलन और IUML के नेताओं से भी मुलाकात कर उनकी सरकार को समर्थन देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।