1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे ने फडणवीस को कहा 'खटमल', किसके लिए कह दिया 'अब्दाली'

महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे ने फडणवीस को कहा 'खटमल', किसके लिए कह दिया 'अब्दाली'

 Reported By: Dinesh Mourya Edited By: Kajal Kumari
 Published : Aug 03, 2024 02:47 pm IST,  Updated : Aug 03, 2024 03:08 pm IST

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति चरम पर है। उद्धव ठाकरे ने देवेंद्र फडणवीस को खटमल कह दिया है। साथ ही उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह पर भी तंज कसा है।

uddhav thackeray- India TV Hindi
उद्धव ठाकरे ने कसा तंज Image Source : FILE

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का अभी ऐलान नहीं हुआ है लेकिन सियासी बयानबाजी तेज होती जा रही है। शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान उद्धव ठाकरे ने देवेंद्र फडणवीस को खटमल कह डाला। उससे पहले ठाकरे ने कहा कि जैसे मुंबई में मैने कहा था कि 'या तो तू रहेगा या मैं रहूंगा'.. मैं फिर कहता हूं 'या तो तू रहेगा या मैं रहूंगा।' यहां मेरे पैर के नीचे कलिंगड रखा गया है। उद्धव ठाकरे ने आगे कहा कि कुछ लोगों को लगा कि मैने उसे ( फडणवीस) कहा था कि 'या तो तू रहेगा या मैं रहूंगा' लेकिन मैं खटमल को चुनौती नहीं देता हूं। उसने(फडणवीस) कहा कि मेरे आड़े मत आओ.. अरे तेरी हैसियत ही नहीं है.. खटमल को अंगूठे से कुचला जाता है।

उद्धव ने किसे कह दिया अब्दाली

अहमदशाह अब्दाली का राजनीतिक वंशज अमित शाह यहां (पुणे) में आया था.. वो भी शाह था ये भी शाह है। नवाज शरीफ का केक खाने वाले हमें हिंदुत्व सिखाएंगे। मुस्लिम लीग के साथ बंगाल में सत्ता बनाने वाले श्यामाप्रसाद मुखर्जी है...आपका हिंदुत्व कैसा है? अगर हिंदू-मुस्लिम लडका-लड़की शादी करते हैं तो आप लव जिहाद कहते हो लेकिन आप मुसलमानों के लिए जो काम करते हो तो वो क्या है। अगर हम 'औरंगजेब फैन क्लब' है तो आप जो कर रहें वो 'सत्ता जिहाद' है।

ये लड़ाई उद्धव ठाकरे और शिवसेना की नहीं है बल्कि महाराष्ट्र की है। लोकमान्य तिलक की तरह आज मोदी-शाह के खिलाफ महाराष्ट्र असंतोष का जनक बनेगा। आज से अमित शाह को मैं अहमदशाह अब्दाली कहूंगा। आपको ये अब्दाली चाहिए या मैं? औरंगजेब की तरह इनकी राजनीतिक कब्र महाराष्ट्र में खोदो।

उद्धव ठाकरे ने इससे पहले भी देवेंद्र फडणवीस को लेकर काफी कुछ कहा था। आज भी उनकी नाराजगी साफ दिखाई दे रही थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत