1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. किसानों के लिए बड़ा ऐलान: जंगली जानवरों और पानी भरने से फसल को नुकसान पर भी मिलेगा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मुआवजा

किसानों के लिए बड़ा ऐलान: जंगली जानवरों और पानी भरने से फसल को नुकसान पर भी मिलेगा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मुआवजा

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 21, 2025 10:20 am IST,  Updated : Nov 21, 2025 10:26 am IST

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के लिए बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अब जंगली जानवरों और पानी भरने से फसल को नुकसान पर भी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मुआवजा मिलेगा।

pm crop insurance shivraj singh chouhan- India TV Hindi
किसानों को सरकार ने दिया तोहफा। (फाइल फोटो) Image Source : X (@CHOUHANSHIVRAJ)/PEXELS

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है। शिवराज सिंह चौहान ने जानकारी दी है कि अब किसानों को जंगली जानवरों से फसलों को नुकसान। दूसरा, ज़्यादा बारिश से बाढ़ या पानी भरने से फसलों को नुकसान पर भी मुआवजा दिया जाएगा। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत इन दो नुकसान को पहले कवर नहीं किया गया था। हालांकि, सरकार ने अब किसानों की मांग को मानते हुए ऐसा कर दिया है।

कृषि मंत्री शिवराज ने क्या बताया?

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- "प्रिय किसान बहनों और भाइयों, आज आपको एक खुशखबरी दे रहा हूं। प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसलों के नुकसान पर हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना बनाई है। लेकिन इसमें दो नुकसान कवर नहीं थे, जिसकी लंबे समय से आप मांग कर रहे थे। पहला- जंगली जानवरों से होने वाला नुकसान, दूसरा- अतिवृष्टि के कारण बाढ़ या जलभराव के कारण फसलों को होने वाला नुकसान। अब मैं आपको प्रसन्नता के साथ यह सूचना दे रहा हूँ कि ये दोनों नुकसान भी फसल बीमा योजना में कवर कर लिए गए हैं।"

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा- "अगर जंगली जानवर फसलों का नुकसान करते हैं तो भी नुकसान की भरपाई होगी और जलभराव के कारण भी अगर फसल खराब होती है तो भी नुकसान की भरपाई होगी। प्रधानमंत्री जी को बहुत-बहुत धन्यवाद! अब देर मत कीजिए, जल्द ही अपनी फसल का बीमा करवाइए।"

कुल खाद्यान्न उत्पादन बढ़कर 357.73 मिलियन टन हुआ

दूसरी ओर कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जानकारी दी है कि साल 2024-25 के फसल उत्पादन के अंतिम अनुमान बताते हैं कि देश का कुल खाद्यान्न उत्पादन बढ़कर 357.73 मिलियन टन हो गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 8% अधिक है। यह उपलब्धि किसानों की मेहनत, आधुनिक तकनीक के बढ़ते उपयोग और केंद्र सरकार की कृषि-हितैषी नीतियों का सामूहिक परिणाम है। पिछले दस वर्षों में खाद्यान्न उत्पादन में 106 मिलियन टन से अधिक की ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें- 1,3,5,21, ये सगुन के पैसे नहीं, फसल नुकसान का मुआवजा! कृषि मंत्री शिवराज भी हैरान, दिए जांच के आदेश

शनिवार को PM मोदी लॉन्च करेंगे 2 कृषि योजनाएं, शिवराज सिंह बोले- '2014 से 40% तक बढ़ा उत्पादन, अब 6 आयामों पर फोकस'

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत