1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Pramod Krishnam On Rahul Gandhi: 'अगर राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष का पद नहीं लेना चाहते तो प्रियंका को ये जिम्मेदारी मिले', जानें प्रमोद कृष्णम ने ऐसा क्यों कहा

Pramod Krishnam On Rahul Gandhi: 'अगर राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष का पद नहीं लेना चाहते तो प्रियंका को ये जिम्मेदारी मिले', जानें प्रमोद कृष्णम ने ऐसा क्यों कहा

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : May 31, 2022 05:57 pm IST,  Updated : May 31, 2022 06:17 pm IST

उन्होंने कहा, 'अगर राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद को स्वीकार नहीं करते हैं तो पार्टी की कमान प्रियंका गांधी को दी जानी चाहिए। कई नेता और कार्यकर्ता भी ऐसा मानते हैं।'

Pramod Krishnam - India TV Hindi
Pramod Krishnam  Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • पार्टी की कमान प्रियंका गांधी को दी जानी चाहिए: प्रमोद कृष्णम
  • मैं राहुल गांधी के खिलाफ नहीं हूं: प्रमोद कृष्णम
  • प्रियंका गांधी सबसे पसंदीदा कांग्रेस नेताओं में से एक हैं: प्रमोद कृष्णम

Pramod Krishnam On Rahul Gandhi: कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर सीनियर कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, 'अगर राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद को स्वीकार नहीं करते हैं तो पार्टी की कमान प्रियंका गांधी को दी जानी चाहिए। कई नेता और कार्यकर्ता भी ऐसा मानते हैं। पार्टी के कुछ सदस्य ये कहने लगे हैं कि मैं राहुल गांधी के खिलाफ हूं, ऐसा नहीं है। मैं ऐसा क्यूं करूंगा?'

प्रमोद ने कहा, 'अगर राहुल गांधी इस पद को स्वीकार नहीं करते हैं, तो इतनी बड़ी पार्टी को एक ऐसे चेहरे की जरूरत है जो युवाओं और पार्टी के अनुभवी सदस्यों के बीच तालमेल बिठा सके। कई लोगों के अनुसार यह चेहरा प्रियंका गांधी ही हैं। वह सबसे पसंदीदा कांग्रेस नेताओं में से एक हैं।'

कब होंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव ?

गौरतलब है कि इस साल सिंतबर-अक्टूबर में होने वाला कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष पद का चुनाव अगले साल तक के लिए टाले जाने की खबरें सामने आई थीं। कहा जा रहा था कि ये चुनाव अब अगले साल जनवरी में हो सकते हैं। कांग्रेस के कुछ नेता इस बात पर जोर दे रहे थे। 

दरअसल पार्टी के कुछ नेताओं का मानना है कि इस साल के अंत में गुजरात (Gujarat) और हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में विधानसभा चुनाव हैं, ऐसे में अगर कांग्रेस हारी तो इसकी जिम्मेदारी फिर राहुल गांधी के ऊपर मढ़ी जाएगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत