1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'कांग्रेस ने अपनी यात्रा से लंबी लकीर खींची', जानें मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए और क्या बोलीं प्रियंका गांधी

'कांग्रेस ने अपनी यात्रा से लंबी लकीर खींची', जानें मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए और क्या बोलीं प्रियंका गांधी

 Reported By: Vijai Laxmi Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Feb 26, 2023 01:41 pm IST,  Updated : Feb 26, 2023 01:41 pm IST

प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि पीएम मोदी ने देश की संपत्ति अपने दोस्तों को दे दी। बिजनेसमैनों का हजारों करोड़ का कर्ज माफ किया गया है। देश को नकारात्मक तरीके की राजनीति से बाहर आना होगा।'

Priyanka Gandhi- India TV Hindi
प्रियंका गांधी Image Source : ANI

रायपुर: कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में महासचिव प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे गांव से लेकर ब्लाक तक जाएं और पार्टी को मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि पूरे देश ने देखा कि कांग्रेस का नेता और कार्यकर्ता किसके लिए लड़ रहा है। यह काम भारत जोड़ो यात्रा ने किया। कश्मीर में थे तो उन महिलाओं ने कहा कि तीन साल से उनमें घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं थी। इस यात्रा ने उन्हें हिम्मत दी।

प्रियंका ने कहा, 'हमें अपने गिले शिकवे दूर करने पड़ेंगे। कांग्रेस जितने भी प्रस्ताव ला रही है, यह सब बात पब्लिक तक पहुंचाना आपका काम है। नौजवानों के रोजगार कम होते जा रहे हैं, यह सब बातें पब्लिक तक पहुंचनी हैं। जितने दल हैं, जिनकी विचारधारा इनके विपरीत है, वो आगे आएं और उनसे लड़ें।' प्रियंका ने कहा, 'सबको कांग्रेस से बहुत उम्मीद है। नए लोगों को जोड़िए। हमें मिसाल बनाना चाहिए कि राजनीति कैसे होनी चाहिए।'

मोदी सरकार पर भी साधा निशाना 

प्रियंका ने मोदी सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'पीएम मोदी ने देश की संपत्ति अपने दोस्तों को दे दी। बिजनेसमैनों का हजारों करोड़ का कर्ज माफ किया गया है। चुनाव करीब हैं, इसलिए विपक्षी दल एक साथ आएं। देश को कांग्रेस से काफी उम्मीद हैं।'

प्रियंका ने कहा, 'देश को नकारात्मक तरीके की राजनीति से बाहर आना होगा। कांग्रेस नेताओं को केंद्र सरकार परेशान कर रही है।'

ये भी पढ़ें- 

कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में बोले राहुल गांधी, कहा- यात्रा में 10-15 दिन चलने से गायब हो गया घमंड

जम्मू कश्मीर: पुलवामा में फिर निशाने पर अल्पसंख्यक, आतंकी हमले में एक शख्स की मौत, हुई ताबड़तोड़ फायरिंग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत