1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. प्रियंका गांधी ने जबलपुर में किया बड़ा ऐलान, एमपी की जनता को दी 5 गारंटी, जानें डिटेल्स

प्रियंका गांधी ने जबलपुर में किया बड़ा ऐलान, एमपी की जनता को दी 5 गारंटी, जानें डिटेल्स

 Reported By: Anurag Amitabh Edited By: Niraj Kumar
 Published : Jun 12, 2023 01:26 pm IST,  Updated : Jun 12, 2023 02:09 pm IST

प्रियंका गांधी ने जबलपुर में कांग्रेस के चुनावी अभियान का आगाज करते हुए एमपी की जनता को पांच गारंटी देने का ऐलान किया है।

प्रियंका गांधी- India TV Hindi
प्रियंका गांधी Image Source : ट्विटर

जबलपुर: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश में चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए प्रदेश की जनता के लिए पांच गारंटी का ऐलान कर दिया है। उन्होंने जबलपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए पांच गारंटी का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इसे प्रदेश में सरकार बनने के बाद लागू किया जाएगा। 

दरअसल, प्रियंका गांधी ने आज से मध्यप्रदेश में चुनावी अभियान का आगाज कर दिया है। इस साल के अंत में यहां विधानसभा चुनाव होनेवाले हैं। वहीं कर्नाटक में जीत से कांग्रेस भी काफी उत्साहित है। यही वजह है कि प्रियंका गांधी ने जबलपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए पार्टी के घोषणापत्र से पहले ही 5 गांरटी का ऐलान कर दिया। बता दें कि कर्नाटक की जीत में कांग्रेस की पांच गारंटी बहुत काम आई थी।

पांच गारंटी

  1. हर महिला को हर महीने 15 सौ रुपए मिलेंगे
  2. एक हजार का सिलिंडर 500 रुपये में मिलेगा
  3. ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करेंगे
  4. किसानों के कर्ज़ को माफ करेंगे
  5. 100 यूनिट बिजली माफ, 200 यूनिट तक हाफ

प्रियंका ने की नर्मदा की पूजा

कांग्रेस के इस चुनाव अभियान की शुरुआत मां नर्मदा की पूजा अर्चना से हुई। नर्मदा नदी के तट पर ग्वारीघाट पर पहुंच कर प्रिंयका ने पूजा-अर्चना की और नर्मदा मैया की आरती की। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ, सांसद विवेक तंखा सहित तमाम अन्य नेता मौजूद रहे। इसके बाद प्रियंका ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। 

डबल इंजन की बात बंद करनी चाहिए-प्रियंका

प्रियंका गांधी ने कहा-'वे (भाजपा) यहां आते हैं और घोषणाएं करते हैं, लेकिन उन्हें पूरा नहीं करते। वे डबल इंजन और ट्रिपल इंजन की बात करते हैं। वे हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में भी यही कहते थे लेकिन जनता ने उन्हें दिखा दिया है कि उन्हें डबल इंजन की बात बंद करनी चाहिए और काम करना शुरू कर देना चाहिए।'

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत