1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. "किस दुनिया में रहती हैं..." वित्त मंत्री पर ये क्या बोल गईं प्रियंका गांधी

"किस दुनिया में रहती हैं..." वित्त मंत्री पर ये क्या बोल गईं प्रियंका गांधी

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Feb 11, 2025 11:45 pm IST,  Updated : Feb 11, 2025 11:57 pm IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने तीखा प्रहार किया है। लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान निर्मला सीतारमण के बयान को लेकर प्रियंका गांधी ने घेरा।

प्रियंका गांधी वाड्रा और निर्मला सीतारमण- India TV Hindi
प्रियंका गांधी वाड्रा और निर्मला सीतारमण Image Source : PTI

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उन्हें शायद महंगाई और बेरोजगारी की स्थिति का सही एहसास नहीं है। प्रियंका ने यह टिप्पणी उस वक्त की जब सीतारमण ने लोकसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की गिरावट के पीछे कई घरेलू और वैश्विक कारण हैं। उन्होंने यह भी कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) सरकार के दौरान मुद्रास्फीति दहाई के अंक में थी, जो 10 प्रतिशत से भी अधिक पहुंच गई थी, जबकि वर्तमान में ऐसी कोई स्थिति नहीं है।

सीतारमण के इन बयानों पर प्रियंका गांधी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं नहीं जानती कि वह (वित्त मंत्री) किस दुनिया में रहती हैं। वह कह रही हैं कि बेरोजगारी नहीं बढ़ी है, महंगाई नहीं बढ़ी है।’’ प्रियंका गांधी ने वित्त मंत्री के इस बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह बयान असल जमीनी हकीकत से बिल्कुल अलग है।

भोजपुरी को संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग

वहीं, लोकसभा में मंगलवार को कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इनमें भोजपुरी भाषा को संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल करने, सोशल मीडिया और ओटीटी मंचों पर अश्लील सामग्री पर रोक, ट्रेनों में कुल्हड़ में चाय बेचने जैसी मांगें उठाई गईं। सदन में शून्यकाल के दौरान उत्तर प्रदेश के सलेमपुर से सपा सदस्य रमाशंकर राजभर ने कहा कि भोजपुरी भाषा दुनिया के आठ देशों में बोली जाती है और यह पूर्वांचल के घर-घर में बोली जाने वाली भाषा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाए।

रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में चाय कुल्हड़ में बेचे जाने की मांग

मध्य प्रदेश के उज्जैन से बीजेपी सांसद अनिल फिरोजिया ने रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में चाय कुल्हड़ में बेचे जाने की मांग की। उनका कहना था कि इससे मिट्टी के बर्तन बनाने वालों को लाभ होगा। शिवसेना के नरेश म्हास्के ने सोशल मीडिया ‘इन्फ्लुएंसर’ रणवीर इलाहाबादिया की आपत्तिजनक टिप्पणियों की पृष्ठभूमि में सोशल मीडिया और ‘ओटीटी’ मंचों के कार्यक्रमों पर सेंसर लगाने की सरकार से मांग की।

ये भी पढ़ें-

पंजाब को लेकर जारी अटकलों पर CM मान ने लगा दिया विराम, बोले- कांग्रेस वाले अपनी स्थिति पर ध्यान दें

"घर जाऊंगा, ठंडे पानी से नहाऊंगा...", कारण बताओ नोटिस पर अनिल विज ने यूं दिया जवाब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत