1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Puri Election Result 2024: पुरी में संबित पात्रा VS अरूप पटनायक, कौन चल रहा है आगे?

Puri Election Result 2024: पुरी में संबित पात्रा VS अरूप पटनायक, कौन चल रहा है आगे?

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 04, 2024 08:00 am IST,  Updated : Jun 04, 2024 08:00 am IST

ओडिशा के हॉट लोकसभा सीट पुरी में इस बार भाजपा के प्रत्याशी संबित पात्रा और RJD उम्मीदवार अरूप पटनायक के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। अब इस सीट पर कौन आगे चल रहा है, यह जानने के लिए हमारे साथ बने रहें।

पुरी में संबित पात्रा VS अरूप पटनायक- India TV Hindi
पुरी में संबित पात्रा VS अरूप पटनायक Image Source : INDIA TV

पुरी: ओडिशा में कुल 21 लोकसभा की सीटें हैं। यानी हर पांच साल में यहां से 21 सांसद चुनकर संसद भवन जाते हैं। राज्य में कई हॉट सीटें हैं जिसमें से एक पुरी लोकसभा सीट भी है। इस सीट पर 25 मई को लोकसभा के लिए चुनाव हो चुके हैं। इस चुनाव में भाजपा और BJD के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। एक तरफ जहां भाजपा ने संबित पात्रा को मैदान में उतारा हैं तो वहीं BJD ने मुंबई के पुलिस कमिश्नर रह चुके अरूप पटनायक को पुरी सीट से चुनाव में उतारा है। इन दोनों के बीच की कड़ी टक्कर को कांग्रेस के उम्मीदवार जय नारायण पटनायक ने कहीं ना कहीं त्रिकोणीय लड़ाई में बदल दिया है।

2019 के नतीजे क्या कहते हैं?

इससे पहले लोकसभा के चुनाव 2019 में हुए थे। उस चुनाव में भी भाजपा और BJD के बीच ही कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। 2019 के चुनाव में BJD ने पिनाकी मिश्रा को मैदान में उतारा था जिन्होंने इस सीट पर अपनी जीत हासिल की थी। उस चुनाव में संबित पात्रा को मात्र 11 हजार 714 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। BJD के पिनाकी मिश्रा को 5 लाख 38 हजार 321 वोट मिले थे और भाजपा के उम्मीदवार संबित पात्रा को 5 लाख 26 हजार 607 वोट मिले थे।

2014 में कुछ ऐसे थे चुनावी नतीजे 

साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में BJD और कांग्रेस के बीच मुकाबला हुआ था। 2014 में भी BJD की तरफ से पिनाकी मिश्रा ही चुनावी मैदान में थे तो वहीं कांग्रेस की तरफ से सुचित्रा मोहंती मैदान में थी। तब के चुनाव में पिनाकी मिश्रा को 50.33 % वोट शेयर के साथ 523,161 वोट मिले थे। वहीं सुचित्रा मोहंती को 259,800 वोट (24.99 %) मिले थे। इस तरह पिनाकी मिश्रा ने 2 लाख 63 हजार 361 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत