1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. भाजपा के लिए 'शुभंकर' हैं राहुल गांधी, विपक्षी नेता के लिए ऐसा क्यों बोले कैलाश विजयवर्गीय?

भाजपा के लिए 'शुभंकर' हैं राहुल गांधी, विपक्षी नेता के लिए ऐसा क्यों बोले कैलाश विजयवर्गीय?

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Mar 07, 2024 08:52 am IST,  Updated : Mar 07, 2024 10:08 am IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इस वक्त मध्य प्रदेश में है और बृहस्पतिवार को राजस्थान में प्रवेश करेगी। इस बीच भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी को शुभंकर कहा है। आइए जानते हैं ऐसा क्यों।

विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर निशाना। - India TV Hindi
विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर निशाना। Image Source : PTI

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस वक्त देश के विभिन्न राज्यों में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। इस वक्त उनकी न्याय यात्रा मध्य प्रदेश में है और कई जगहों पर सभाएं भी आयोजित की जा रही हैं। इस बीच भाजपा के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल को लेकर अनोखा बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी भाजपा के लिए शुभंकर हैं। आइए जानते हैं कि कैलाश विजयवर्गीय ने ऐसा बयान क्यों दिया है। 

राहुल गांधी शुभंकर हैं- विजयवर्गीय

मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री और भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा- "पता नहीं क्यों कभी कभी होता है कि एक व्यक्ति शुभंकर होता है। राहुल गांधी भी भारतीय जनता पार्टी के लिए बड़े शुभंकर हैं। वह जितना घूमेंगे भाजपा की उतनी ही बड़ी जीत होगी।" आपको बता दें कि शुभंकर का मतलब होता है- शुभ या मंगल करनेवाला, मंगलकारक या शुभकारी।

लाल बहादुर शास्त्री और पीएम मोदी में समानता

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि उन्हें लाल बहादुर शास्त्री और पीएम मोदी में समानता दिखती है। उन्होंने कहा- "मैंने लाल बहादुर शास्त्री के जीवन का अध्ययन किया है, और मैं नरेंद्र मोदी के जीवन का साक्षी हूं। मुझे कुछ समानताएं नजर आती हैं। दोनों ने गरीबी का अनुभव किया है, और दोनों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी है और महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित किया है।"

राहुल गांधी की यात्रा आज राजस्थान जाएगी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बृहस्पतिवार को राजस्थान में प्रवेश करेगी। पार्टी के एक नेता ने बताया कि यात्रा के कार्यक्रम में बदलाव करते हुए यह बुधवार शाम के बजाय बृहस्पतिवार को राजस्थान में प्रवेश करेगी। आदिवासी बहुल धार जिले के बदनावर शहर में जनसभा को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि जाति जनगणना ‘‘हरित क्रांति और श्वेत क्रांति जितना बड़ा’’ एक क्रांतिकारी कदम होगा। गांधी ने कहा कि जाति आधारित जनगणना एक क्रांतिकारी कदम है। जैसे ही हम केंद्र में सत्ता में आएंगे, हम यह काम करेंगे। 

ये भी पढ़ें- चुनाव लड़ने से बच रहे कर्नाटक कांग्रेस के कई बड़े नेता? नहीं दे रहे आलाकमान को जवाब


राहुल गांधी को चुनाव आयोग की हिदायत, एडवाइजरी जारी कर कहा-'सोच-समझकर बयान दें'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत