1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. नागपुर से भाजपा पर बरसे राहुल गांधी, बोले- यह दो विचारधाराओं की लड़ाई है

नागपुर से भाजपा पर बरसे राहुल गांधी, बोले- यह दो विचारधाराओं की लड़ाई है

 Edited By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Dec 28, 2023 04:46 pm IST,  Updated : Dec 28, 2023 04:53 pm IST

कांग्रेस के 139वें स्थापना वर्ष के अवसर पर नागपुर में कांग्रेस ने विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया। यहां से कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 को साधने का प्रयास किया। बता दें कि इस दौरान राहुल गांधी ने संबोधन भी दिया। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि अंबेडकर की जमीन पर आकर खुशी हुई।

Rahul Gandhi lashed out bjp from Nagpur said this is a fight of two ideologies.- India TV Hindi
राहुल गांधी Image Source : PTI

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर कांग्रेस ने नागपुर में विशाल रैली का आयोजन किया। दरअसल कांग्रेस के 139वें स्थापन दिवस के अवसर पर इस रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का नाम 'हैं तैयार हम' रखा गया है। यहां पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद है। इस कार्यक्रम में राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि अंबेडकर जी की कर्मभूमि में आकर खुशी हुई। देश में विचारधारा की लड़ाई चल रही है। लोगों को लगता है ये राजनीतिक और सत्ता की लड़ाई है। वो है पर लड़ाई की नींव विचारधारा की है। यह दो विचारधारा की लड़ाई है।

Related Stories

राहुल गांधी का संबोधन

राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि कुछ दिन पहले एक बीजेपी का सांसद मुझे लोकसभा में मिला। बहुत सारे लोग पहले कांग्रेस में थे। ये भी था। ये मुझे छुप के मिला, क्योंकि उसे बात करनी थी। उसके चेहरे पर टेंशन थी। उसने कहा कि बीजेपी में रहकर सहा नहीं जाता। शरीर बीजेपी में लेकिन दिल कांग्रेस में है। उसने कहा, 'बीजेपी में गुलामी चलती है। जो ऊपर से कहा जाता है वही करना पड़ता है। राजा पहले आदेश देते थे, वैसे चल रहा है। बीजेपी में कोई चॉइस नहीं होती है। हमारे नाना पटोले ने किसानों को लेकर मोदीजी से सवाल पूछा। मोदी को सवाल अच्छा नहीं लगा पटोले आउट हुए बीजेपी से।' राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में आवाज नीचे स्तर से आती है। हमारा कोई छोटा कार्यकर्ता किसी भी नेता को टोक सकता है। मुझ से भी सवाल पूछते है, फिर मैं उनको कारण बताता हूं। मैं उनकी सुनता हूं। भले सहमत न हूं।

'कांग्रेस ने दिलाया अधिकार'

राहुल गांधी ने कहा कि लोग कहते हैं कांग्रेस ने क्या किया? पहले अंग्रेज थे, राजाओं को गनसलूट दिया जाता था। किसी को 19 तो किसी को 21 तोपों की सलामी दी जाती थी। देश की जनता को कोई अधिकार नहीं था। गरीब की जमीन अगर राजा को अच्छी लगी तो 1 सेकेंड में ले सकता था। सारे अधिकारी जिनकी रक्षा संविधान करता है जो अंबेडकर जी ने, गांधी जी ने, नेहरू जी ने खून पसीने से बनाया ये कांग्रेस पार्टी ने दिया। भाजपा, आरएसएस इसके खिलाफ थे। आज झंडे के सामने सलूट मारते हैं। सारे अधिकारी संविधान से मिलते हैं। राजा जो भी करना चाहता था करता था, उसके लिए कोई कानून नहीं थे। ये काम कांग्रेस पार्टी ने किया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत