1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Rahul Gandhi News: राहुल गांधी 'भारत जोड़ो यात्रा' पर शुक्रवार को करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

Rahul Gandhi News: राहुल गांधी 'भारत जोड़ो यात्रा' पर शुक्रवार को करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

 Reported By: Vijai Laxmi Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Sep 08, 2022 01:39 pm IST,  Updated : Sep 08, 2022 02:25 pm IST

Rahul Gandhi News: दो से तीन बजे के बीच राहुल गांधी रोज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। तीन से साढ़े तीन के बीच राहुल सिविल सोसायटी, एनजीओ, मनरेगा वर्कर या ऐसे लोगों से मिलेंगे जो कांग्रेस से नहीं जुड़े हैं।

Rahul Gandhi - India TV Hindi
Rahul Gandhi Image Source : FILE

Highlights

  • 'भारत जोड़ो यात्रा' राहुल गांधी शुक्रवार को करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
  • सबसे पहले सुबह ध्वजारोहण होगा और फिर यात्रा चलनी शुरू होगी
  • यात्रा रुकने के बाद हर रोज अलग अलग जगहों पर विश्राम किया जाएगा

Rahul Gandhi News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी 'भारत जोड़ो यात्रा' पर शुक्रवार दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। ये यात्रा सुबह सात बजे से शुरू होगी, जिसमें सबसे पहले सुबह ध्वजारोहण होगा और फिर यात्रा चलनी शुरू होगी। सात बजे से दस-साढ़े दस बजे तक यात्रा चलेगी और उसके बाद विश्राम होगा। यात्रा रुकने के बाद हर रोज अलग अलग जगहों पर विश्राम किया जाएगा। 

इसके बाद दो से तीन बजे के बीच राहुल गांधी रोज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। तीन से साढ़े तीन के बीच राहुल सिविल सोसायटी, एनजीओ, मनरेगा वर्कर या ऐसे लोगों से मिलेंगे जो कांग्रेस से नहीं जुड़े हैं। इसके बाद शाम को चार बजे फिर यात्रा शुरू होगी और सात-साढ़े सात बजे तक चलेगी।

एक दिन पहले ही कंटेनर पहुंचेंगे

कंटेनर एक दिन पहले ही अगले दिन की कैंप साइट पर पहुंच जाएंगे। कंटेनर में सभी भारत यात्री रात में रुकेंगे। इस दौरान सभी भारत यात्रियों के खाने की और उनके कपड़े साफ करने की पूरी व्यवस्था की जाएगी। साठ कंटेनर में यात्री रुकेंगे, जिसमें 230 लोगों की रहने की व्यवस्था होगी। यह तमाम कंटेनर्स कैंप साइट पर दो एकड़ की जगह में पार्क किए जाएंगे।

खाने की व्यवस्था लोकल pcc द्वारा होगी

खाने की व्यवस्था लोकल pcc द्वारा होगी। यह सभी ट्रक टाटा के हैं, जिन्हे कंटेनर में तब्दील किया गया है। सभी कंटेनर्स मुंबई में तैयार हुए हैं। कंटेनर में दो, चार, छ और बारह लोगों को रोकने की व्यवस्था है। इसमें पंखे भी लगे हैं। जहां से यात्रा नहीं गुजरेगी, वहां से पानी और मिट्टी लाई जाएगी और जहां भी यात्रा रुकेगी वहां पर दस से बारह पौधे लगाए जाएंगे। आज अंडमान निकोबार से मिट्टी और पानी आएगा और पौधे लगाए जाएंगे। केरल में लक्षद्वीप से मिट्टी पानी लाया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत