Friday, March 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. यूरोप यात्रा पर रवाना हुए राहुल गांधी, फ्रांस-नॉर्वे समेत कई देशों का करेंगे दौरा, यहां जानें पूरा शेड्यूल

यूरोप यात्रा पर रवाना हुए राहुल गांधी, फ्रांस-नॉर्वे समेत कई देशों का करेंगे दौरा, यहां जानें पूरा शेड्यूल

Reported By : Vijai Laxmi Edited By : Subhash Kumar Published : Sep 06, 2023 06:28 am IST, Updated : Sep 06, 2023 02:38 pm IST

हाल ही में राहुल बाइक से लद्दाख की यात्रा कर लौटे हैं। अब अपनी यूरोप यात्रा में वह अनेक समूहों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

rahul gandhi- India TV Hindi
Image Source : PTI राहुल गांधी।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एक हफ्ते के लिए यूरोप यात्रा पर मंगलवार को रवाना हो गए हैं। राहुल गांधी ने हाल ही में भारत जोड़ों यात्रा की थी। इसके बाद वो अभी-अभी बाइक से लद्दाख की यात्रा पर भी गए थे। अब उन्होंने पूरे यूरोप की यात्रा और वहां जाकर विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने का फैसला किया है। आइए जानते हैं यूरोप दौरे पर राहुल के पूरे शेड्यूल के बारे में।

इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

अपने यूरोप यात्रा के दौरान राहुल गांधी यूरोपीय संघ (ईयू) के वकीलों, छात्रों और भारतीय प्रवासियों के साथ मुलाकात करेंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी है कि राहुल गांधी 7 सितंबर को ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ के वकीलों के एक समूह से मिलेंगे। इसके बाद राहुल 8 सितंबर को पेरिस के एक विश्वविद्यालय में छात्रों को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह नौ सितंबर को पेरिस में फ्रांस के श्रमिक संगठन की बैठक में भी भाग लेंगे।

कब वापस आएंगे?
पेरिस के बाद राहुल गांधी होलैंड का दौरा करेंगे और 10 सितंबर यूनिवर्सिटी के छात्रों से मिलेंगे। 11 सितंबर को राहुल ओस्लो में प्रवासी भारतीयों के एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे और नेताओं व छात्रों से मुलाकात करेंगे। भारत में 10 सितंबर को जी20 शिखर सम्मेलन समाप्त हो जाएगा। राहुल गांधी 13 सितंबर को वापस देश आएंगे। 

9-10 को जी20 शिखर सम्मेलन
भारत की राजधानी नई दिल्ली में 9 और 10 सितंबर, 2023 को जी20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जो बाइडेन, ऋषि सुनक समेत दुनिया 20 से अधिक अहम देशों के प्रमुख भारत आ रहे हैं। भारत की ओर से इस कार्यक्रम की मेजबानी के लिए बड़े स्तर पर तैयारी की गई है।  


ये भी पढ़ें- मल्लिकार्जुन खरगे के घर 'इंडिया' अलायंस के नेताओं की बैठक, सरकार से संसद के विशेष सत्र का एजेंडा बताने की मांग की

ये भी पढ़ें- चंद्रयान 3: ISRO ने जारी की चंद्रमा की 3D तस्वीर, दिलचस्प फोटो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

 

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement