Tuesday, February 24, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा- पाकिस्तान की गोलीबारी से प्रभावित पुंछ और अन्य इलाकों को दें राहत पैकेज

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा- पाकिस्तान की गोलीबारी से प्रभावित पुंछ और अन्य इलाकों को दें राहत पैकेज

Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav Published : May 29, 2025 08:40 pm IST, Updated : May 29, 2025 08:51 pm IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मांग की कि सरकार को पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावित पुंछ और अन्य क्षेत्रों के लिए ठोस, उदार और तत्काल राहत और पुनर्वास पैकेज प्रदान करना चाहिए।

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र- India TV Hindi
Image Source : PTI राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

नई दिल्लीः कांग्रेस के सीनियर नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। राहुल गांधी ने पीएम मोदी से पाकिस्तान की गोलाबारी से प्रभावित जम्मू-कश्मीर के पुंछ और अन्य सभी इलाकों के लिए राहत और पुनर्वास पैकेज देने की मांग की है।

राहुल गांधी ने किया था पुंछ का दौरा

पिछले शनिवार को राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ का दौरा किया था और प्रभावित लोगों के साथ समय बिताया था। इनमें वे परिवार भी शामिल थे जिन्होंने 7 मई से 10 मई के बीच सीमा पार से हुए हमलों में अपने सदस्यों को खो दिया था। राहुल गांधी ने गोलाबारी से प्रभावित गुरुद्वारा सिंह सभा, मंदिर गीता भवन और मदरसा जिया-उल-उलूम का भी दौरा किया और क्राइस्ट हाई स्कूल में छात्रों से बातचीत की थी।  

राहुल गांधी ने पत्र में क्या-क्या लिखा है

पीएम मोदी को लिखे अपने पत्र में राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने हाल ही में पुंछ का दौरा किया, जहां पाकिस्तानी गोलाबारी में 4 बच्चों सहित 14 लोगों की दुखद मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए थे। पत्र में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पाकिस्तानी फायरिंग से आम इलाकों में नुकसान पहुंचा है। सैकड़ों घर, दुकानें, स्कूल और धार्मिक स्थल बुरी तरह तबाह हो गए हैं। कई पीड़ितों ने बताया कि उनकी वर्षों की मेहनत एक झटके में बर्बाद हो गई। 

पुंछ और सीमा से लगे अन्य क्षेत्रों के लोग दशकों से शांति और भाईचारे के साथ रह रहे हैं। आज जब वे इस गहरे संकट से गुजर रहे हैं, तो हमारा कर्तव्य है कि हम उनके दुख को समझें और उनके जीवन को फिर से संवारने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करें। मैं भारत सरकार से आग्रह करता हूं कि पाकिस्तान की गोलाबारी से प्रभावित पुंछ और अन्य सभी इलाकों के लिए एक पुनर्वास पैकेज तैयार किया जाए। बता दें कि पाकिस्तानी गोलीबारी का भारतीय सेना ने भी करारा जवाब दिया था। 

पुंछ जाने के बाद राहुल गांधी ने कही ये बात

राहुल गांधी ने पुंछ यात्रा का एक वीडियो शेयर करते हुए एक्स पर कहा, "पुंछ का दर्द वहां जाकर ही महसूस किया जा सकता है। टूटे हुए घर, बिखरी हुई जिंदगियां - इस दर्द की गूंज से भी एक ही आवाज निकलती है - हम भारतीय एक हैं। गांधी ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा, "मैं अनुरोध नहीं कर रहा हूं, बल्कि सरकार को उसकी जिम्मेदारी याद दिला रहा हूं - पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावित पुंछ और अन्य क्षेत्रों के लिए एक ठोस, उदार और तत्काल राहत और पुनर्वास पैकेज तैयार किया जाना चाहिए। यह मदद नहीं है, यह एक कर्तव्य है।

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement