दिल्ली : भारत निर्वाचन आयोग ने 10 राज्यों में खाली हो रही 37 राज्यसभा सीटों के लिए द्विवार्षिक राज्यसभा चुनाव की घोषणा की है। मतदान की तिथि 16 मार्च 2026 है और मतगणना मतदान के दिन ही होगी। बता दें कि महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, असम, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और बिहार की खाली हो रही राज्यसभा सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक ये सीटें अप्रैल महीने में अलग-अलग तारीखों को खाली हो रही हैं। राज्यसभा का कार्यकाल छङ साल का होता है। लेकिन हर एक तिहाई सीटों के लिए हर दो साल पर द्विवार्षिक चुनाव कराए जाते हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि लोकसभा की तरह राज्यसभा कभी भंग नहीं होती है, इसीलिए इसे स्थाई सदन कहा जाता है।
राज्यसभा चुनाव का पूरा शेड्यूल
किन राज्यों की सीटें खाली हुईं हैं
महाराष्ट्र से कौन हो रहा रिटायर
ओडिशा से कौन हो रहा रिटायर
पश्चिम बंगाल से कौन होगा रिटायर
असम से कौन हो रहा रिटायर
बिहार से राज्यसभा में कौन होगा रिटायर
छत्तीसगढ़ से कौन होगा रिटायर
हरियाणा से कौन होगा रिटायर
हिमाचल प्रदेश से कौन होगा रिटायर
तेलंगाना से कौन होगा रिटायर
बता दें कि 245 सदस्यों वाली राज्यसभा में 233 चुने जाते हैं। चुनाव आयोग ने पहले ही इन राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को रिटर्निंग ऑफिसर्स की नियुक्ति के लिए पत्र भेज दिए हैं।
संपादक की पसंद