1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल गांधी को बड़ा झटका, संसद की कार्यवाही से हटाए गए बयान के ये हिस्से

राहुल गांधी को बड़ा झटका, संसद की कार्यवाही से हटाए गए बयान के ये हिस्से

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jul 02, 2024 10:41 am IST,  Updated : Jul 02, 2024 12:21 pm IST

सोमवार को लोकसभा में राहुल ने हिंदुओं को लेकर भी ऐसा बयान दिया था जिससे हंगामा मच गया था। अब राहुल गांधी के कई बयानों को सदन के रिकॉर्ड से हटा दिया गया है।

राहुल गांधी।- India TV Hindi
राहुल गांधी। Image Source : PTI

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयानों पर सोमवार को सदन में काफी हंगामा हुआ था। हालांकि, मंगलवार को राहुल गांधी को बड़ा झटका लगा है। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी के दिए गए बयान के कई हिस्सों को रिकॉर्ड से हटा दिया गया है। आपको बता दें कि राहुल ने हिंदुओं को लेकर भी ऐसा बयान दिया था जिससे पीएम मोदी को भी खड़े होकर उन्हें जवाब देना पड़ गया था। 

किन बयानों को हटाया गया?

राहुल गांधी ने हिन्दुओं पर जो बयान दिया था उसे रिकॉर्ड से हटा दिया गया है। इसके साथ ही उनके हिन्दू धर्म के ठेके वाले बयान को भी हटा दिया गया है। साथ ही अग्निवीर को पीएम से जोड़ने वाले बयान को भी रिकॉर्ड से हटा दिया गया है। वहीं, लोकसभा में  राहुल ने संविधान को लेकर बयान दिया था इसे भी संसद के रिकॉर्ड से हटा दिया गया है। राहुल ने अपने भाषण के दौरान हिंदुओं को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने सत्ता पक्ष के हिन्दू ना होने का दावा किया था। राहुल के इस बयान को भी रिकॉर्ड से हटा दिया गया है। इसके साथ ही राहुल ने बीजेपी पर नफरत फैलाने वाला कहा था। राहुल के इस बयान को भी रिकॉर्ड से हटा दिया गया है। 

पीएम मोदी ने क्या कहा था?

लोकसभा में राहुल गांधी की बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद अपनी कुर्सी से उठ खड़े हुए थे और राहुल गांधा को फटकार लगाई थी। पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा था कि पूरे हिंदू समुदाय को हिंसक कहना बहुत गंभीर मामला है। पीएम मोदी ने कहा था कि लोकतंत्र और संविधान ने मुझे सिखाया है कि मुझे विपक्ष के नेता को गंभीरता से लेना चाहिए।

क्या बोले राहुल गांधी?

वहीं, अपने भाषण के हटाए गए अंशों पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी की दुनिया में सच्चाई को मिटाया जा सकता है लेकिन हकीकत में सच्चाई को मिटाया नहीं जा सकता है। जो मैंने कहा और जो मुझे कहना था मैंने कह दिया, वह सच्चाई है, अब उन्हें जो मिटाना है मिटाएं।

ये भी पढ़ें- 'एक चाय वाला तीसरी बार PM बना ये सहन नहीं हो रहा', पीएम मोदी का गांधी परिवार पर हमला

लोकसभा में पीएम मोदी आज देंगे जवाब, राहुल के बयान पर हंगामे के आसार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।