1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. लोकसभा में पीएम मोदी आज देंगे जवाब, राहुल के बयान पर हंगामे के आसार

लोकसभा में पीएम मोदी आज देंगे जवाब, राहुल के बयान पर हंगामे के आसार

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jul 02, 2024 07:12 am IST,  Updated : Jul 02, 2024 09:51 am IST

लोकसभा में आज मंगलवार को पीएम मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देंगे। आज भी संसद में राहुल गांधी के बयान पर हंगामे के आसार हैं।

पीएम मोदी आज लोकसभा में बोलेंगे।- India TV Hindi
पीएम मोदी आज लोकसभा में बोलेंगे। Image Source : PTI

मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देंगे। माना जा रहा है कि आज पीएम मोदी के साथ पूरा एनडीए तैयारी के साथ संसद भवन में होगा। पीएम मोदी ने सुबह साढ़े 9 बजे  एनडीए सांसदों की मीटिंग बुलाई है। इसमें पीएम मोदी सांसदों के साथ सदन के अंदर की रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं। माना जा रहा है कि पीएम मोदी लोकसभा में राहुल गांधी पर बड़ा हमला कर सकते हैं। 

राहुल के बयान पर हंगामे के आसार

आज भी संसद में राहुल गांधी के बयान पर हंगामे के आसार हैं। आपको बता दें कि सोमवार को पहली बार लोकसभा में नेता विपक्ष बने राहुल गांधी बोले थे। राहुल गांधी ने अपने भाषण की शुरुआत से ही सरकार को घेरने की कोशिश की। लेकिन फिर राहुल गांधी ने हिंदुओं के मुद्दे पर ऐसा बयान दे दिया, जिसके बाद लोकसभा का पारा अचानक हाई हो गया। राहुल गांधी के इस बयान के बाद लोकसभा में दोनों तरफ से जबरदस्त हंगामा हुआ। गृह मंत्री अमित शाह समेत पूरे सत्ता पक्ष ने राहुल गांधी से माफी मांगने को कहा था।

राजनाथ और शिवराज ने राहुल को दिया जवाब

राहुल गांधी ने लोकसभा में 90 मिनट तक भाषण दिया। इस दौरान राहुल ने किसान, मणिपुर, नीट, अग्निवीर समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश की। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि अग्निवीर सरकार के लिए यूज एंड थ्रो मजदूर हैं। सरकार अग्निवीर की मौत को शहीद नहीं मानती। उसे शहीद का दर्जा नहीं दिया जाता है। राहुल गांधी के इस बयान पर तुरंत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवाब दिया। राजनाथ सिंह ने कहा नेता प्रतिपक्ष अग्निवीर योजना पर सदन को गुमराह न करें। वहीं, किसानों के मुद्दे पर भी राहुल गांधी ने सरकार को घेरने की कोशिश की। राहुल ने किसानों को उचित एमएसपी नहीं दिए जाने का भी दावा किया। इस पर कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी को इसे साबित करने का चैलेंज दे दिया। 

ये भी पढ़ें- मणिपुर में 60 हजार लोग बेघर हो गए हैं, यह कोई मजाक नहीं है’, कांग्रेस सांसद ने सरकार पर साधा निशाना

'यह कोई राजनीतिक गठबंधन नहीं...,' शिवसेना के सांसदों संग बैठक के बाद बोले पीएम मोदी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत